हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PCB के फैसले से सहमत नहीं हैं पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान, बैन के खिलाफ उठाई आवाज

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में सबसे बड़ा विवाद फखर जमान के कारण खड़ा हुआ. कराची किंग्स के खिलाफ लाहौर कलंदर फंसा हुआ मैच खेल रही थी. जहां पर लाहौर के स्टार बल्लेबाज जमान के खिलाफ अंपायर ने बॉल टेंपरिंग करने का आरोप लगाया था.

विज्ञापन
Fakhar Zaman

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में फखर जमान के ऊपर अंपायर ने बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाया. जिसके कारण ही मुकाबले में लाहौर कलंदर की टीम को हार का भी सामना करना पड़ा. इस विवाद के कारण लीग की बहुत ज्यादा बेइज्जती हो रही थी. ऐसे समय में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा एक्शन लेते हुए फखर जमान के ऊपर 2 मैच का बैन लगा दिया था. इस सजा के कारण अब फखर जमान अपनी क्रिकेट बोर्ड के ही खिलाफ चले गए हैं. उन्होंने इस बैन के खिलाफ आवाज उठाई है.  

फखर जमान ने बैन के खिलाफ उठाई आवाज 

कराची किंग्स के खिलाफ मुकाबले के आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे. उस समय अंपायर को लाहौर कलंदर के खिलाड़ियों पर शक हुआ, तो उन्होंने गेंद मांगी और फखर जमान के ऊपर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा दिया. जिसके कारण ही लाहौर कलंदर की टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगी और कराची को सिर्फ 9 रन ही बनाने पड़े. अंपायर ने इसके साथ ही गेंद को भी बदल दिया था. मैच के बाद सोशल मीडिया पर ये विवाद बहुत ज्यादा बड़ा हो गया. जिसके कारण ही दबाव में आकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके ऊपर 2 मैच का बैन लगा दिया. उन्हें पीसीबी ने लेवल 3 नियम के उल्लंघन का दोषी पाया था. हालांकि जमान इस बैन से खुश नहीं हैं. उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में अपनी टीम का कचरा साफ करते हुए नजर आए मैथ्यू हेडन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

विज्ञापन

पीएसएल टेक्निकल कमिटी में दायर की अपील 

क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से जमान ने सहमति नहीं दिखाई. फखर आरोप लगने के बाद से ही कह रहे हैं कि उन्होंने गेंद के साथ छेड़छाड़ नहीं किया है. इसी वजह से उन्होंने पीएसएल टेक्निकल कमिटी के सामने इस बैन को चुनौती दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बैन लगाने के अगले दिन फखर जमान ने ये फैसला किया है. लाहौर की टीम अपना अगला मुकाबला 3 अप्रैल को मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ खेलना है. उसके बाद अगला मुकाबला 9 अप्रैल को कराची में इस्लामाबाद यूनाइटेड से होना है. 

ये भी पढ़ें: LSG vs DC: ऋषभ पंत OUT या Not Out? एक गलती के कारण लौटना पड़ा पवेलियन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola