Fact Check, Ishan Kishan Shreyas Iyer Disciplinary Action: भारतीय टीम को 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड घोषित कर दिया गया था। इस टीम में ना ही श्रेयस अय्यर शामिल थे और ना ही ईशान किशन को जगह मिली थी। अय्यर और किशन दोनों के सेलेक्ट नहीं होने पर कई सवाल उठ रहा थे। पूर्व क्रिकेटर्स भी इसको लेकर सवाल उठा रहे थे। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स ऐसी सामने आ रही हैं जिसमें यह कहा जा रहा है कि अय्यर और ईशान को अनुशासनहीनता की सजा मिली है। अब इसको लेकर हमने जब फैक्ट चेक किया तो तस्वीर साफ हो पाई।
अय्यर और ईशान से सेलेक्टर्स नाराज!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशान किशन और श्रेयस अय्यर दोनों से भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेलेक्टर्स नाराज थे। इसकी दो अलग-अलग वजह सामने आई हैं। अय्यर के साउथ अफ्रीका में खेल और प्रदर्शन से जुड़े कारण को लेकर सेलेक्टर्स नाराज थे। इसी कारण उन्हें रणजी भी खेलने की हिदायत दी गई और अफगानिस्तान सीरीज से बाहर किया गया। जानकारी के मुताबिक साउथ अफ्रीका में अय्यर जिस तरह के शॉट खेलकर आउट हुए उससे टीम इंडिया की चयन समिति नाखुश है। जबकि अफगानिस्तान सीरीज से एक दिन पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने तस्वीर साफ कर दी है।
अब श्रेयस अय्यर 12 तारीख से मुंबई के लिए रणजी मैच खेलते दिखेंगे। उधर ईशान ने टेस्ट सीरीज से पहले नाम वापस ले लिया था। वह टी20 में भी खेलते नहीं दिखे थे। उन्होंने मानसिक थकान और लगातार पिछले एक साल में हर सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा होने की शिकायत की थी। इसके बाद वह दुबई में एक पार्टी में गए थे। इसी को लेकर बोर्ड नाराज था। मीडिया में इसके बाद ऐसी खबरें भी थीं कि ईशान किशन ने अपने पैरों पर खुद ही कुल्हाड़ी मार ली है। लेकिन इन खबरों को द्रविड़ ने खारिज कर दिया।
राहुल द्रविड़ ने बताया खबर के पीछे का पूरा सच
राहुल द्रविड़ ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,’मीडिया रिपोर्ट्स सही नहीं हैं। ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका सीरीज से ब्रेक मांगा था और उन्हें इस पर सहमति के बाद ब्रेक दिया भी गया था। इसके बाद उन्होंने खुद को अनुपस्थित नहीं बताया। वहीं श्रेयस अय्यर कई खिलाड़ियों के होने के कारण जगह नहीं बना पाए हैं। अनुशासनहीनता के खिलाफ एक्शन जैसी खबरें फेक हैं।’
वर्ल्ड कप के लिए हो सकता है खतरा
मीडिया रिपोर्ट्स में यही कहा जा रहा है कि अय्यर और ईशान किशन की अनुशासनहीनता से बोर्ड नाराज था लेकिन राहुल द्रविड़ ने इस पर तस्वीर साफ कर दी है। अब अफगानिस्तान सीरीज के लिए दोनों को चुना नहीं गया है। इस टीम में जितेश शर्मा और संजू सैमसन मौजूद हैं। अगर इन दोनों में से किसी ने भी अच्छा परफॉर्म कर दिया तो टी20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की जगह पर खतरा मंडरा सकता है।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: विराट कोहली टीम से बाहर, राहुल द्रविड़ ने किया कंफर्म; रोहित शर्मा पर बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें- क्रिकेटर संदीप लामिछाने को कोर्ट ने सुनाई 8 साल की सजा, रेप केस में आया फैसला
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines