Double Super Over All Rules: भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 जनवरी बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत जरूर दर्ज की लेकिन अफगानिस्तान ने भी मेन इन ब्लू को नाकों चने चबवा दिए। इस मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए 212 रन बनाए। जवाब में अफगान टीम ने भी शानदार चेज किया और 212 रन बना लिए। लिहाजा मैच टाई हो गया और सुपर ओवर तक गया। इसके बाद शुरू हुआ मुकाबले का असली रोमांच।
इस मुकाबले में जब सुपर ओवर शुरू हुआ तो किसी ने शायद नहीं सोचा होगा कि इसके बाद एक और सुपर ओवर खेला जाएगा। लेकिन पहला सुपर ओवर टाई हो गया और फिर नतीजा निकला दूसरे सुपर ओवर में। इस मैच के टाई होने के बाद मैच का पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया। फिर इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होने जा रहा था दूसरा सुपर ओवर। यहां तक क्रिकेट फैंस, क्रिकेट पंडितों के बीच इसके नियमों को लेकर काफी कंफ्यूजन था। हालांकि, आईपीएल में यह दो बार हो चुका था। पर इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका था। इसी कारण हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इसके नियम क्या हैं। आइए जानते हैं विस्तार से:-
कौन कर सकता है बैटिंग और बॉलिंग?
सुपर ओवर के बारे में संक्षिप्त तौर पर बात करें तो एक ओवर का मैच होता है जिसमें टीम के पास दो विकेट होते हैं। यानी तीन बल्लेबाज खेल सकते हैं। अगर मैच दो सुपर ओवर तक जाता है तो इसके नियम कुछ अलग हैं। अगर बल्लेबाजी की बात करें तो पहले सुपर ओवर में नाबाद रहने वाले बल्लेबाज दूसरे सुपर ओवर में खेलने उतर सकते हैं। वहीं जो बल्लेबाज पहले सुपर ओवर में आउट हो जाते हैं वो दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सकते हैं। इसमें किसी भी तरह से आउट होना शामिल है।
अगर गेंदबाजी की बात करें तो इसको लेकर भी नियम अलग हैं। दोनों सुपर ओवर में एक ही गेंदबाज दो बार बॉलिंग नहीं कर सकता है। यानी दोनों सुपर ओवर में अलग-अलग गेंदबाज होना चाहिए। इस मैच में भी पहले ओवर में भारत के लिए मुकेश कुमार और अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने गेंदबाजी की। फिर दूसरे ओवर में दोनों टीमों ने गेंदबाज बदल दिए।
रिकॉर्ड में नहीं दर्ज होते आंकड़े
आपको बता दें कि सुपर ओवर के नियमों का एक सबसे खास हिस्सा है कि इसके आंकड़े रिकॉर्ड में नहीं जुड़ते हैं। यानी बल्लेबाज जो भी रन बनाएगा, गेंदबाज जो भी रन देगा या विकेट लेगा, फील्डर कोई कैच लेगा या विकेटकीपर शिकार करेगा, वो कुछ रिकॉर्ड में नहीं जुड़ता है। अगर सुपर ओवर में कोई गेंदबाज हैट्रिक लेता है और कोई बल्लेबाज छह छक्के भी लगा देता है तो उसे रिकॉर्ड में नहीं गिना जाएगा।
कौन करेगा पहले बल्लेबाजी?
वहीं सुपर ओवर में अक्सर फैंस सोचते होंगे कि मैच में किसी और टीम ने पहले खेला लेकिन सुपर ओवर में वो टीम बाद में खेलती है। इसका भी अलग नियम है। आईसीसी के मुताबिक जो टीम मैच में चेजिंग कर रही होती है, सुपर ओवर में पहले वो ही खेलती है। वहीं अगर दूसरा सुपर ओवर होता है तो उसमें बैटिंग स्विच होती है। यानी पहले सुपर ओवर में बाद में खेलने वाली टीम दूसरे सुपर ओवर में पहले खेलती है। इसी तरह से जितने सुपर ओवर आगे होते जाएंगे तो बैटिंग इसी आधार पर स्विच होती जाएगी।
अगर दूसरा सुपर भी हुआ टाई
अब सबसे बड़ा सवाल फैंस के मन में है कि अगर पहला और दूसरा दोनों सुपर ओवर टाई हुआ तो क्या? इसका जवाब है कि अगर दोनों सुपर ओवर टाई हो जाते हैं तो तीसरा सुपर ओवर होगा। अगर तीसरा टाई हुआ तो चौथा होगा। यानी लगातार जबतक मैच का नतीजा नहीं निकल आता तो सुपर ओवर चलते रहेंगे। लेकिन इनमें ऊपर वाले सभी नियम फॉलो किए जाएंगे कि कौन बल्लेबाजी कर सकता और कौन गेंदबाजी कर सकता।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
37 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines