Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से सचिन ने रेडिट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ नाम से एक मजेदार सत्र आयोजित किया था। इसका फायदा उठाकर फैंस ने भी दिग्गज मास्टर ब्लास्टर से कई मजेदार सवाल पूछे, जिसका जवाब भी उन्हें उसी अंदाज में मिला। इसी दौरान एक फैन ने उसके विवादित अंपायर स्टीव बकनर से जुड़ा सवाल पूछा, जिसका जवाब तेंदुलकर ने अपने खास अंदाज में दिया।
सचिन तेंदुलकर ने अंपायर पर कसा तंज
रेडिट पर इस सत्र के दौरान एक फैन ने सचिन तेंदुलकर से विवादित अंपायर स्टीव बकनर पर कमेंट करने को कहा तो उसके जवाब में मास्टर ब्लास्टर ने कहा, ‘जब मैं बल्लेबाजी कर रहा होता हूँ, तो उसे बॉक्सिंग ग्लव्स पहनने को दे देता हूँ (ताकि वह अपनी उंगली न उठा सके)।’ दरअसल तेंदुलकर के करियर में कई बार उन्हें बकनर ने गलत आउट दिया है। जिसके कारण ही स्टीव बकनर पर कई बार सवाल खड़े हुए हैं। बकनर का रिकॉर्ड अंपायरिंग में टीम इंडिया के खिलाफ बहुत ही खराब रहा है। खासकर सचिन के खिलाफ तो वो क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब अंपायर साबित हुए हैं।
जो रूट पर भी बोले मास्टर ब्लास्टर
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट टेस्ट क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके कारण ही क्रिकेट पंडितों का मानना है कि वो सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। तेंदुलकर ने जो रूट को लेकर कहा, ‘13,000 टेस्ट रन पार करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और वह अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जब मैंने 2012 में नागपुर में उनके पहले टेस्ट मैच के दौरान उन्हें पहली बार देखा था, तो मैंने अपने साथियों से कहा था कि वे इंग्लैंड के भावी कप्तान को देख रहे हैं। मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला तरीका यह था कि वह विकेट का आकलन कैसे करते थे और स्ट्राइक रोटेट कैसे करते थे। मुझे उसी पल पता चल गया था कि वह एक बड़े खिलाड़ी बनेंगे।’
ये भी पढ़ें: इंजरी से लौटते ही छा गए उमरान मलिक, रफ्तार से काटा जमकर बवाल, पहले स्पेल में ही लूटी महफिल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines