News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Umran Malik: लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे उमरान मलिक ने घरेलू क्रिकेट में जोरदार कमबैक किया है। पिछले कुछ समय में इंजरी से खासे परेशान रहे उमरान ने मैदान पर लौटते ही अपनी रफ्तार से जमकर कहर बरपाया। बुची बाबू टूर्नामेंट में उमरान ने जम्मू कश्मीर की ओर से खेलते हुए पहले ही स्पेल में अपनी गेंदबाजी से महफिल लूट ली। पहले ही स्पेल में ही उमरान की बॉलिंग में वो पेस और शानदार लाइन एंड लेंथ नजर आई। उन्होंने 9 ओवर के स्पेल में ही विपक्षी टीम के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
इंजरी की वजह से लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे उमरान मलिक ने मैदान पर लौटने के साथ ही अपनी रफ्तार से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुची बाबू टूर्नामेंट में ओडिशा के खिलाफ खेलते हुए उमरान कमाल की लय में दिखाई दिए। रफ्तार के साथ-साथ उमरान बेहतरीन लाइन एंड लेंथ के साथ बॉलिंग करते हुए दिखाई दिए। उमरान ने ग्राउंड पर लौटने के साथ ही पहले ही स्पेल में दो विकेट अपनी झोली में डाले। उमरान ने 9 ओवर का स्पेल फेंका और ओडिशा के दो अहम बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
Umran Malik gets two wickets in his first spell on comeback after a long injury#BuchiBabu #JKvsOdisha pic.twitter.com/Ugx7NqOxhE
— Mohsin Kamal (@64MohsinKamal) August 26, 2025
उमरान मलिक अपनी इंजरी की वजह से साल 2024-25 में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में रंग जमाते हुए दिखाई नहीं दिए थे। उमरान को पिछले कुछ समय में हेमस्ट्रिंग और कूल्हे की चोट ने खासा परेशान किया है। हालांकि, बुची बाबू टूर्नामेंट में उमरान के पास एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करके अपनी काबिलियत को साबित करने का सुनहरा मौका है। उमरान भारत की ओर से 10 वनडे और 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने दोनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 24 विकेट चटकाए हैं। उमरान आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में साल 2023 में नजर आए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।