Gautam Gambhir: टीम इंडिया का प्रदर्शन हाल के समय में तीनों ही फॉर्मेट में गिरे हैं. जिसके कारण ही अब बीसीसीआई और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर फैंस के निशाने पर हैं. फैंस का मानना है कि टीम की इस हालत के लिए गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर जिम्मेदार है. इसकी वजह से अब पूर्व खिलाड़ी भी गंभीर की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं. पूर्व भारतीय सिलेक्टर ने अब गंभीर को हेड कोच पद से हटाने की मांग कर दी है.
गौतम गंभीर को हटाने की पूर्व खिलाड़ी ने की मांग
टीम इंडिया ने हाल में ही जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया है. हालांकि उस समय हेड कोच की भूमिका वीवीएस लक्ष्मण निभा रहे थे. इस सीरीज के बाद से गौतम गंभीर के ऊपर दबाव और ज्यादा बढ़ गया है. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी और सिलेक्टर सबा करीब ने अब गंभीर को हटाने की मांग की है. न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में सबा ने गंभीर के लिए कहा, ‘जीत का श्रेय लेने अगर कोच आगे आ जाता है तो हार के लिए स्पोर्ट स्टाफ जिम्मेदार कैसे हो सकता है. हेड कोच का काम अपने स्पोर्ट स्टाफ से सही से काम नही ले पा रहे और अगर ये सही है तो तो ये उनकी कमी है और हेड कोच को पहले हटाया जाना चाहिए.हार की पूरी जिम्मेदारी हेड कोच की है और सबसे पहले कोई हटाया जाना चाहिए तो वो हेड कोच है.’
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया साल 2026 में खेलेगी और कितने टेस्ट मैच? गौतम गंभीर के भविष्य का भी होगा फैसला!
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में होगा दबाव
भारतीय क्रिकेट टीम अगली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर टीम इंडिया को 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. अगर उस सीरीज में टीम इंडिया को हार मिलती है, तो सबी करीम की तरह कई और पूर्व खिलाड़ी उन्हें हटाने की मांग कर सकते हैं. हालांकि अगर टीम इंडिया ने उस सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की तो गंभीर अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दे सकते हैं. ऐसे में गौतम गंभीर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में अपने सभी दांव खेल सकते हैं. गंभीर की कोचिंग टीम इंडिया बैक टू बैक 3 सीरीज विदेशी सरजमीं पर हार चुकी है.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 में मुंबई नहीं, इस टीम से खेल सकते हैं हार्दिक पांड्या, फाइनल स्टेज में पहुंची ट्रेड डील!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
25 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
43 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines