Shubman Gill and Virat Kohli: टी20 टीम से ड्रॉप होने के बाद टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को लेकर बहुत चर्चा हो रही है. गिल अब वनडे फॉर्मेट में बल्ले के साथ तहलका मचाना चाहेंगे. प्रिंस गिल क्या भविष्य में किंग बन पाएंगे, फिलहाल ये सबसे बड़ा सवाल बन गया है. इस बीच पूर्व खिलाड़ी भी शुभमन को लेकर बात करने लगे हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने अब गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विराट कोहली से तुलना को लेकर भी बोला है.
इरफान पठान ने शुभमन गिल को दी सलाह
टी20 फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन के कारण ही गिल पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं. फैंस का गिल के ऊपर से भरोसा उठा है. हालांकि टेस्ट और वनडे में उन्होंने खराब प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे समय में जियोहॉटस्टार पर गिल को सलाह देते हुए इरफान पठान ने कहा, ‘जब मैं 19 साल की उम्र में भारतीय टीम में शामिल हुआ, तो द्रविड़ ने मुझसे कहा कि तुम टीम में आ गए, अच्छी बात है, लेकिन अब चीजें और कठिन होने वाली हैं. ऐसे में तुम्हें अब खुद को इसकी आदत डालनी होगी. गिल को भी इसी तरह के आदत डालने की जरुरत है, क्योंकि अब उन्हें खेल के तीनों फॉर्मेट में लीडरशिप की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और उन्हें भी अब इनसे समयोजन बैठाने की जरूरत है.’
ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज के बाद होगा ब्रेंडन मैकुलम के भविष्य पर फैसला, ईसीबी प्रमुख 5वें मैच से पहले पहुंचे सिडनी
कोहली-गिल की तुलना पर बोले इरफान पठान
युवा शुभमन गिल की विराट कोहली से तुलना होती है. जिसके बारे में बोलते हुए इरफान पठान ने कहा, ‘इंग्लैंड सीरीज में गिल को टेस्ट कप्तानी मिली. उन्होंने अपना औसत और टीम में अपना दबदबा बढ़ाया. फिर उन्हें वनडे की कप्तानी मिली. जब ऐसा होता है, तो आपको बहुत कुछ सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है. उनमें (गिल) बहुत टैलेंट है. तुलनाएं तो हमेशा होती रहेंगी. कोहली की तुलना सचिन से की जाती थी और अब गिल की तुलना कोहली से की जा रही है, जिन्होंने 25000-30000 रन बनाए हैं.’
ये भी पढ़ें: साल 2026 में कितनी बार खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला? सामने आ गई तारीख
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
15 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
24 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines