IND vs PAK

साल 2026 में कितनी बार खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला? सामने आ गई तारीख  

IND vs PAK: साल 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुकाबले खेले गए थे. वैसा कुछ साल 2026 में नहीं नजर आने वाला है. भारत और पाकिस्तान की टीमें इस साल बहुत ही कम मुकाबले खेलने वाली है. हालांकि साल की शुरुआत में ही ज्यादातर मुकाबले खेले जाने हैं. साल 2026 के दूसरे हाफ में भारत पाकिस्तान के भिड़ने का चांस बहुत ज्यादा कम है.

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते खराब हैं. जिसके कारण ही इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को विरोध भी हो रहा है. हालांकि उसके बाद भी इन मुकाबलों पर सबसे ज्यादा नजर भी होती है. साल 2026 में भी भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ मुकाबले खेले जा सकते हैं. साल 2025 की तरह इस बार नहीं होने वाला है. साल 2026 में ये दोनों टीमें बहुत कम बार ही मैदान पर आमने-सामने नजर आने वाली है. जिसके कारण ही मैचों पर नजर रहने वाली है. 

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच इस साल कम होंगे मुकाबले 

साल 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ 2 मुकाबले ही फिलहाल फिक्स नजर आ रहे हैं. जिसमें पहला मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाला है. वहीं दूसरा मैच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को होना है. इन 2 मैचों के अलावा 3 मैच और होने की संभावना है. लेकिन उसके लिए दोनों ही टीमों के कमाल का प्रदर्शन करके इन दोनों टूर्नामेंट के अगले स्टेज में जाना होगा. वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भी नॉकआउट मैचों के दौरान भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ सकती हैं. 

विज्ञापन

इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ