एशेज सीरीज के बाद होगा ब्रेंडन मैकुलम के भविष्य पर फैसला, ईसीबी प्रमुख 5वें मैच से पहले पहुंचे सिडनी 

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मौजूदा समय में द एशेज 2025-26 खेली जा रही है. जिसमें इंग्लैंड की टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. 4 मैचों के बाद इंग्लैंड की टीम 1-3 से सीरीज हार गई है. हालांकि उसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5वें मुकाबले में खेलने उतरेगी. एशेज सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लिश टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के भविष्य पर फैसला होगा.

brendon mccullum

brendon mccullum

विज्ञापन

AUS vs ENG: इंग्लैंड की टीम ने द एशेज 2025-26 बहुत ही ज्यादा खराब प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लिश टीम को गेंद और बल्ले दोनों से ही पीछे छोड़ दिया है. 1-3 सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड के हेड कोच  ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स पर बड़े सवाल उठ रहे हैं. फैंस खासकर मैकुलम को टीम  मैनेजमेंट से बाहर करने की मांग कर रहे हैं. ईसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव रिचर्ड गोल्ड द एशेज के आखिरी टेस्ट मैच से पहले सिडनी पहुंच गए हैं. 

ईसीबी जल्द लेगा ब्रेंडन मैकुलम पर बड़ा फैसला 

इंग्लिश टीम ने जब ब्रेंडन मैकुलम को अपने हेड कोच बनाया तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलग अंदाज में खेलने का फैसला किया. जिसके बाद ही बैजबॉल क्रिकेट की शुरुआत हुई. हालांकि ये दांव इंग्लिश टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ गया. एशेज में उन्हें जीत नहीं मिल रही है. जिसके कारण ही ईसीबी पर फैंस बड़ा दबाव बना रहे हैं. डेली मेल की रिपोट्स के मुताबिक  ईसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव रिचर्ड गोल्ड अब सिडनी पहुंच गए हैं. जहां पर एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. रिचर्ड गोल्ड और ईसीबी अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन के साथ भी मिलने वाले हैं. जहां पर इस फैसले को लेकर बातचीत हो सकती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा फैसला हो सकता है. 

विज्ञापन

ब्रेंडन मैकुलम भी हो गए हैं तैयार 

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार ब्रेंडन मैकुलम से पूछा गया कि उनका भविष्य इंग्लिश टीम के साथ क्या है, तो उन्होंने भी कहा, ‘मुझे नहीं पता. यह वास्तव में मेरे हाथ में नहीं है, है ना?’ भविष्य को लेकर मैकुलम ने कहा, ‘मैं बस अपना काम करता रहूंगा, यहां जो कमियां रह गई हैं उनसे सीखने की कोशिश करूंगा और कुछ सुधार करने का प्रयास करूंगा. ये सवाल किसी और के लिए हैं, मेरे लिए नहीं. यह एक बढ़िया काम है. इसमें बहुत मजा आता है. आप अपने साथियों के साथ दुनिया भर में घूमते हैं, रोमांचक क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं और कुछ उपलब्धियां हासिल करने का प्रयास करते हैं… मेरे लिए, यह लोगों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने और उनके साथ मिलकर जितना हो सके उतना हासिल करने की कोशिश करने का मामला है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ