Team India Captain: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत की करारी हार के बाद से टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर शुरू हुई चर्चा रुकने का नाम नहीं ले रही है। हार के बाद कई दिग्गज क्रिकेटरों द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने का सुझाव दिया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह ने पांड्या के चैलेंजर का नाम बता दिया है।
हार्दिक नहीं इस खिलाड़ी को बनना चाहिए टीम का कप्तान
दरअसल बांग्लादेश से हार के बाद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आयोजित एक शो में टीम के पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अय्यर एक शानदार खिलाड़ी हैं और मैंने उन्हें आईपीएल में कप्तानी करते देखा है। वे बेहद ही पॉजिटिव हैं और हमेशा अच्छे निर्णय लेते हैं। वे हमेशा गैप में शॉट्स खेलते हैं और बीच के टाइम पर स्ट्राइक भी रोटेट करते हैं ताकि टीम पर दबाव नहीं आए।
और पढ़िए – Jasprit Bumrah Birthday: बचपन में पिता को खोया, जूते खरीदने के भी नहीं थे पैसे, जानें बुमराह अपने संघर्ष से कैसे बने ‘यॉर्कर किंग’
सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने किया पांड्या का सपोर्ट
बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के कप्तान के रुप में हार्दिक पांड्या का सपोर्ट किया था। उन्होंने कहा था कि पांड्या बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने गुजरात टाइटंस की भी अच्छी कप्तानी की थी और उसे जिताया था। वहीं बता दें कि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी टीम की कमान संभाली थी और सीरीज 1-0 से जितवाई थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines