Live Updates
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह से हराया
सिर्फ 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवरों में सिर्फ 95 रनों पर ही सिमट गई. गेंदबाजों के दम पर इंग्लिश टीम ने 51 रनों से मैच अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: श्रीलंका ने गंवाया एक और विकेट
लियाम डॉसन ने दुश्मंथा चमीरा को सिर्फ 6 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसी के साथ इंग्लिश टीम अब जीत से सिर्फ 1 कदम दूर ही नजर आ रही है. श्रीलंका को शर्मनाक हार मिलने वाली है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: श्रीलंका की आखिरी उम्मीद भी टूटी
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका 30 रन बनाकर लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन आदिल रशीद ने उन्हें पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण ही अब इंग्लिश टीम जीत के बहुत करीब पहुंच चुकी है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: जीत की ओर बढ़ी इंग्लिश टीम
शानदार गेंदबाजी के दम पर ही इंग्लिश टीम श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. सिर्फ 70 रनों पर ही श्रीलंका ने 7 विकेट गंवा दिए हैं. जिसके कारण ही श्रीलंका के हाथ से लगभग मैच निकल गया है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: कामिंडू मेंडिस भी लौट गए पवेलियन
श्रीलंका की टीम ने सिर्फ 52 रनों पर ही छठा विकेट गंवा दिया है. कामिंडू मेंडिस सिर्फ 13 रन बनाकर लियाम डॉसन का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही कप्तान दासुन शनाका मैच में अकेले पड़ गए हैं.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: पावरप्ले में ही श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन
श्रीलंका की टीम ने पावरप्ले में 35 रन बनाकर सिर्फ 5 विकेट गंवा दिए हैं. विल जैक्स ने 3 विकेट तो वहीं जोफ्रा आर्चर ने भी 2 विकेट झटके हैं. मैच में श्रीलंका की टीम फिलहाल बहुत पीछे हो गई है. कप्तान दासुन शनाका को अब जिम्मेदारी लेनी होगी.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: श्रीलंका को मिली खराब शुरुआत
श्रीलंका की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. टीम ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए हैं. जिसके कारण ही अब इंग्लिश टीम को मैच में बढ़त मिल गई है. कुशल मिसारा सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए हैं.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: श्रीलंका ने गंवाया बैक टू बैक विकेट
सिर्फ 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को बैक टू बैक झटके लगे हैं. जिसके कारण ही टीम ने 4 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर सिर्फ 21 रन ही बनाए हैं. प्रथुम निसांका, कुशल मेंडिस और पवन रत्नानायके पवेलियन लौट गए हैं. विल जैक्स को बैक टू बैक विकेट मिला है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: श्रीलंका को मिली धीमी शुरुआत
श्रीलंका की टीम 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. टीम को मुकाबले में धीमी शुरुआत मिली है. जिसके कारण ही मैच में दोनों ही टीमें बनी हुई नजर आ रही है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: श्रीलंका को मिला 147 रनों का लक्ष्य
इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 146 रन बनाए. फिल सॉल्ट के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज मैदान पर समय नहीं बिता सका. वहीं श्रीलंकाई गेंदबाजों का भी मैदान पर जलवा नजर आया.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: इंग्लैंड बैक टू बैक गेंद पर विकेट गंवाया
अब तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे विल जैक्स भी पवेलियन लौट गए हैं. जैक्स 21 रन बनाकर दिलशान मधुशंका का शिकार बने हैं. अगली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर बिना खाता खोले ही आउट हो गए.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: लियाम डॉसन भी लौटे पवेलियन
इंग्लिश बल्लेबाजों को श्रीलंकाई स्पिनरो ने बहुत ज्यादा परेशान किया है. महेश थीक्षाना ने लियाम डॉसन को सिर्फ 6 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. ऐसे में श्रीलंका की मैच में स्थिति मजबूत हुई है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: मुश्किल में फंसी इंग्लिश टीम
इंग्लिश टीम बहुत बड़े मुश्किल में फंस गई है. अर्धशतक बना कर खेल रहे सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट 40 गेंदों में 62 रन बनाकर दुनिथ वेल्लालगे का शिकार बने हैं. जिससे श्रीलंका की पकड़ मैच में मजबूत हुई है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
इंग्लैंड की आधी टीम 14वें ओवर में पवेलियन लौट गई है. फॉर्म में चल रहे सैम कुरेन 11 रन बनाकर दुश्मंथा चमीरा का शिकार बने हैं. इसी के साथ इंग्लिश टीम मुश्किल में फंस गई है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: फिल सॉल्ट ने जड़ा शानदार अर्धशतक
इंग्लिश टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने शानदार बल्लेबाजी करके 36 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है. जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल है. हालांकि अब सॉल्ट को अपनी इस पारी में और बड़े शॉट खेलने होंगे.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: कप्तान हैरी ब्रूक भी जल्दी लौटे पवेलियन
इंग्लिश टीम को 10वें ओवर में बड़ा झटका लगा है. इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी ब्रूक 7 गेंदों में 14 रन बनाकर दुनिथ वेल्लालगे का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही उनकी टीम बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका
इंग्लिश टीम कमबैक नहीं कर पा रही है. नियमित अंतराल पर टीम को बड़े झटके लग रहे हैं. टॉम बैंटन सिर्फ 6 रन बनाकर रन आउट हो गए. कप्तान दाशुन शनाका का शानदार थ्रो श्रीलंका के बहुत काम आया.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: इंग्लैंड को मिली खराब शुरुआत
इंग्लिश टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. पावरप्ले में इंग्लैंड ने धीमी गति से रन बनाते हुए 2 विकेट गंवा दिए हैं. जोस बटलर के बाद जेकब बेथेल भी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं. बेथेल को 3 रनों के स्कोर पर महेश थीक्षाना ने पवेलियन भेजा है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका
इंग्लिश टीम को चौथे ओवर में बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 14 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर दुनिथ वेल्लालगे का शिकार बने हैं. जिससे श्रीलंका को अच्छी शुरुआत मिली है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: इंग्लैंड की पारी हुई शुरू
टॉस हारने के बाद इंग्लिश टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर फिल सॉल्ट और जोस बटलर क्रीज पर उतरे हैं. वहीं श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका पहला ओवर फेंक रहे हैं.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: इंग्लिश टीम की प्लेइंग 11
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: श्रीलंका टीम की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा अहम फैसला किया है. श्रीलंका की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. जिससे उनकी टीम मजबूत नजर आ रही है.
England vs Sri Lanka Super 8s Live Score: कमबैक करने को तैयार श्रीलंका
ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका की टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में वो घरेलू मैदान पर अब सुपर 8 में कमबैक करना चाहेंगे. जिससे वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सके.
ENG vs SL, Super 8s T20 World Cup Up 2026 Highlights: श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमों ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करके सुपर 8 में अपनी जगह बनाई थी. पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पल्लेकेले में इन दोनों टीमों के मुकाबला खेला गया. जहां पर होस्ट श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद इंग्लिश टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 146 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम 16.4 ओवरों में ही 95 रनों पर ही सिमट गई और 51 रनों से मुकाबला हार गई.
श्रीलंकाई गेंदबाजों ने किया था अपना काम
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर सिर्फ 7 रन ही बना सके तो वहीं जैकब बेथेल भी 3 रन ही जोड़े सके. दूसरे सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 40 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. कप्तान हैरी ब्रूक ने 14 रन तो वहीं विल जैक्स ने भी अंत में आकर 14 गेंदो में 21 रन बनाए. वहीं जेमी ओवरटन ने भी नाबाद 10 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंग्लिश टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी. श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने विकेट अपने अपने नाम किए. वहीं दिलशान मधुशंका और महेश थीक्षाना ने भी 2-2 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने जीता राइजिंग एशिया कप का खिताब, बांग्लादेश को किया चारों खाने चित
इंग्लिश गेंदबाजों ने जिताया हारा हुआ मैच
सिर्फ 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. सिर्फ 34 रनों पर ही टीम ने 5 विकेट गंवा दिए. कप्तान दासुन शनाका ने अकेले लड़ाई लड़ते हुए 24 गेंदों में 30 रन बनाए. श्रीलंका के 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम ने 16.4 ओवरों में 95 रनों पर ही सभी विकेट गंवा दिया. इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं आदिल रशीद, लियाम डॉसन और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट अपने नाम करके 51 रनों से इंग्लैंड को मुकाबला जिता दिया. इसी के साथ सुपर 8 में इंग्लिश टीम को शानदार शुरुआत मिली है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, CSK ने बनाया कमबैक का मास्टरप्लान
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines