जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 हजार रन पूरे कर रचा इतिहास, दिग्गजों की क्लब में हुई धमाकेदार एंट्री

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच चल रहे पहले वनडे मैच में जो रूट ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 23 हजार रन पूरे कर लिए हैं. रूट ने दिग्गजों के क्लब में एंट्री कर ली है.

Joe Root

जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया कमाल (Photo: AI)

Joe Root: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपना नाम काफी ऊंचा कर लिया है. वो टेस्ट और वनडे में लगातार रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि रूट अब दिग्गजों के क्लब में शामिल हो रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में रूट ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने अपने 23 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वो इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने ये कारनामा किया है.

विज्ञापन

जो रूट ने किया कमाल

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है. पहले वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. टॉम बैंटन लंबी पारी नहीं खेल पाए और 10 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जो रूट बल्लेबाजी करने आए. रूट को इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 हजार रन पूरे करने के लिए बस 3 रन की जरूरत थी. उन्होंने बहुत जल्द ये रन बनाकर बड़ा कारनामा कर दिया. इसी के साथ रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 हजार रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले और वर्ल्ड के 8वें क्रिकेटर बन गए हैं. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर रूट ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेजी से 23 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रूट आ गए हैं. उन्होंने 521 इनिंग में ये कारनामा किया है. उनसे आगे विराट कोहली हैं, जिन्होंने 490 इनिंग में ही 23 हजार रन जड़ दिए थे.

विज्ञापन

टॉप पर हैं सचिन तेंदुलकर

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. उनके नाम 34357 रन हैं. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. विराट के नाम अभी तक 28359 रन दर्ज हैं. विराट ने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है. वो अभी भी वनडे टीम का हिस्सा हैं. श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी 28016 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग चौथे नंबर पर मौजूद हैं. उनके नाम 27483 रन हैं. पांचवें नंबर पर महेला जयवर्धने का नाम आता है. उन्होंने भी अपने इंटरनेशनल करियर में 25957 रन बनाए हैं. रूट भी अब 23 हजार रन बनाने के बाद दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं. रूट लगातार रन बना रहे हैं. आने वाले समय में कुछ खिलाड़ियों को रनों के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ