ICC T20 Ranking: शतक के बूते शेफाली वर्मा ने लगाई छलांग, स्मृति मंधाना को लगा तगड़ा झटका

भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स में बढ़िया प्रदर्शन किया है. उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी अब तगड़ा फायदा मिला है.

ICC Rankings

शेफाली वर्मा को हुआ जबरदस्त फायदा (Image: Instagram/indiancricketteam)

ICC Rankings: भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम ने एशिया कप और एशियन गेम्स में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है. एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया. वहीं एशियन गेम्स के फाइनल में भी श्रीलंका को मात देकर गोल्ड जीता. खैर ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने खूब रन बनाए. दोनों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. शेफाली के बल्ले ने खूब कोहराम मचाया. एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त शतक लगाया था. खैर इसका फायदा शेफाली को मिला है. आईसीसी रैंकिंग में अब वो चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं. शेफाली अब मंधाना से आगे निकल गई हैं.

विज्ञापन

शेफाली वर्मा को मिला इनाम

बांग्लादेश के खिलाफ शेफाली वर्मा ने अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया था. आईसीसी वुमेंस टी20 की ताजा रैंकिंग में शेफाली चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं. उनकी रेटिंग पॉइंट 756 है. स्मृति मंधाना और हेली मैथ्यूज को झटका लगा है. हेली 5वें और मंधाना 6वें नंबर पर आ गई हैं. टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर 10वें नंबर पर बरकरार हैं.

विज्ञापन

बॉलर्स को हुआ फायदा

एशिया कप और एशियन गेम्स में भारत ने सभी मुकाबले एकतरफा जीते. कोई भी टीम भारत को टक्कर नहीं दे पाया. इसकी सबसे बड़ी वजह भारत की शानदार गेंदबाजी रही. तेज और स्पिन गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी. खिलाड़ियों को रैंकिंग में भी फायदा मिला है. श्री चरणी पहले स्थान पर बनी हुई हैं. वहीं दूसरे नंबर पर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं. श्री चरणी ने हाल के मैचों में लगातार विकेट लिए हैं. क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा को भी रैंकिंग में फायदा मिला है. क्रांति 15 स्थान पर चढ़कर 57वें नंबर पर पहुंच गई हैं. नंदनी ने 22 स्थान की छलांग मारी है. वो अब 72वें नंबर पर पहुंच गई हैं.

विज्ञापन

शेफाली वर्मा ने काटा गदर

शेफाली वर्मा की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. टी20 में वो कहर बरपा रही हैं. पिछली पांच पारियों में उन्होंने खूब रन बनाए हैं. एशिया कप के सेमीफाइनल में शेफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ 64 रनों की शानदार पारी खेली थी. एशिया कप के फाइनल में भी श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 68 रन जड़े थे. शेफाली ने एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल में जापान के खिलाफ 40 रन ठोके. वहीं सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 100 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इसके बाद फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 48 रन बनाए. उन्होंने पिछले पांच बड़े मैचों में 320 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ