गंभीर-अगरकर की बढ़ी मुश्किलें! रोहित शर्मा के 'रिटायरमेंट' मामले पर भड़का BCCI, जानें इनसाइड स्टोरी

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के लॉर्ड्स में आखिरी मैच की रिपोर्ट ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था. BCCI सचिव ने आकर बताया कि रोहित का लॉर्ड्स में आखिरी वनडे नहीं होगा. अब खबर आ रही है कि BCCI गंभीर-अगरकर से खुश नहीं हैं.

rohit sharma gautam gambhir ajit agarkar

गंभीर-अगरकर से खुश नहीं BCCI! (Image: AI Generated)

Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में सभी की नजर रोहित शर्मा पर रहने वाली है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है. इससे रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें बढ़ गई थीं. हालांकि, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि लॉर्ड्स में रोहित शर्मा अपने करियर का आखिरी मैच नहीं खेलेंगे. नई रिपोर्ट के मुताबिक BCCI अब अजीत अगरकर और गौतम गंभीर से खुश नहीं है.

विज्ञापन

गंभीर-अगरकर से नाराज है BCCI!

PTI ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जिस तरह से चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर इस मामले को देख रहे थे, उससे BCCI खुश नहीं है. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने रिपोर्ट सामने आने के बाद बोर्ड के सभी सदस्यों से बात की और फिर आधिकारिक बयान जारी कर फैंस को जानकारी दी. सैकिया ने रोहित शर्मा के आखिरी मैच को लेकर चल रहे बवाल को संभालने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

रोहित शर्मा मैनेजमेंट से खुश नहीं!

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा इस बात से खुश नहीं थे कि उन्हें मैच से पहले इस फैसले के बारे में बताया गया. रोहित नाखुश थे कि सीनियर क्रिकेटर होने के बावजूद मैनेजमेंट द्वारा उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है. रोहित शर्मा ने साफ कर दिया था कि वो 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. हालांकि, सैकिया ने यह बात भी बता दी है कि रोहित शर्मा तब तक भारतीय टीम के लिए खेलेंगे, जब तक वो प्लानिंग का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

लॉर्ड्स में कैसा है रोहित का रिकॉर्ड?

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में अब तक अपने करियर में सिर्फ दो वनडे मैच खेले हैं. एक मैच में वो शून्य पर पवेलियन लौट गए थे, वहीं दूसरे मुकाबले में हिटमैन ने 15 रन बनाए थे. हालांकि, अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा एक बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ