ENG vs SA, T20I: इंग्लैंड की टीम हमेशा ही अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 300 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा कर दिया। इसी के दम पर उन्होंने साउथ अफ्रीका पर बड़ी जीत दर्ज कर ली और 3 मैचों की सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। हालांकि, वो एक मामले में टीम इंडिया के सामने फेल हो गए हैं।

इंग्लैंड ने 300 रन बनाकर इतिहास रच दिया

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज चल रही है। दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की। फिल साल्ट और जोस बटलर के बीच 126 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली। इंग्लिश खिलाड़ियों का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा था। उन्होंने 20 ओवरों में 304 रन बना दिए। साल्ट ने मात्र 60 गेंदों में 141 रन बना दिए, वहीं जोस बटलर ने 30 गेंदों में 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जैकब बेथल ने 26, वहीं हैरी ब्रुक ने 41 रन बनाए। इंग्लैंड इसी के साथ फुल ICC मेंबर टीम के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ENG vs RSA: 6 दिनों में इंग्लैंड ने दर्ज की दूसरी रिकॉर्डतोड़ जीत, फिर कट गई साउथ अफ्रीका टीम की नाक 

---विज्ञापन---

158 रन पर साउथ अफ्रीका को किया ढेर

साउथ अफ्रीका के लिए कभी भी 305 रन का लक्ष्य आसान नहीं होने वाला था। बड़े टारगेट के प्रेशर के चक्कर में अफ्रीकी बल्लेबाज 16.1 ओवर में 158 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। इसी के साथ इंग्लैंड ने 146 रन से जीत दर्ज कर ली। जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट अपने नाम किए। साउथ अफ्रीका की ये सबसे बड़ी हार में से एक है।

---विज्ञापन---

टीम इंडिया को नहीं कर पाई पीछे

इंग्लैंड की टीम ने 146 रन के बड़े मार्जिन से मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि, वो टीम इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रहे। भारतीय टीम के पास टी20 अंतर्राष्ट्रीय में फुल ICC मेंबर के खिलाफ 168 रन से मैच जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2023 में अहमदाबाद के मैदान पर न्यूजीलैंड को 168 रन से पटखनी दी थी। इंग्लैंड ने 304 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका के लगातार विकेट गिर रहे थे, तो लग रहा था कि शायद वो टीम इंडिया को पीछे कर देंगे लेकिन वो इस मामले में फेल हो गए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड के लिए सबसे तेज टी20I शतक बनाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट देखकर फैंस के उड़ जाएंगे होश  

---विज्ञापन---