---विज्ञापन---

ENG vs RSA: 6 दिनों में इंग्लैंड ने दर्ज की दूसरी रिकॉर्डतोड़ जीत, फिर कट गई साउथ अफ्रीका टीम की नाक 

ENG vs RSA: इंग्लिश टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 158 रनों पर सिमट गई। इंग्लिश टीम ने 146 रनों से जीतकर इतिहास भी रच दिया है।

---विज्ञापन---

ENG vs RSA: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला कई मायनों में अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों और बाद में गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करके मैच को एकतरफा बना दिया। एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसको इंग्लिश टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाकर गलत साबित कर दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 158 रनों पर सिमट गई। इंग्लिश टीम ने 146 रनों से जीत इतिहास भी रच दिया है।  

इंग्लैंड ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 60 गेंदों पर 235 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 141 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। साल्ट का साथ देते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान जोस बटलर ने 30 गेंदों में 83 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान 8 चौके और 7 छक्के जड़कर बटलर ने 276.67 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जैकब बेथेल ने 26 रन तो वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने 41 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके कारण ही इंग्लिश टीम 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 304 रन बना सकी। ब्योर्न फोर्टुइन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए दोनों विकेट हासिल किए। 

---विज्ञापन---

रिकॉर्डतोड़ मैच जीती इंग्लिश टीम 

पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान एडेन मार्करम ने 41 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में ब्योर्न फोर्टुइन ने भी अहम 32 रन बनाए। जिसके अलावा अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। जिसके कारण ही दक्षिण अफ्रीका की टीम 16.1 ओवर में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 146 रनों से हार गई। इंग्लिश टीम ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वहीं ये दक्षिण अफ्रीका टीम के टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार भी है। इससे पहले 7 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 342 रनों से वनडे मुकाबला हारी थी। जोकि वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार भी है।

ये भी पढ़ें: ENG vs RSA: इंग्लैंड की टीम ने टी20 में 300 रन बनाकर रचा इतिहास, टीम इंडिया का रिकॉर्ड टूटा  

---विज्ञापन---

First published on: Sep 13, 2025 02:34 AM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने अपने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया था. वह वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. कितने साल का अनुभव: 7+ डिग्री: आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी हिंदी के साथ 2019 में की, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया. इसके अलावा ट्रेंड बिहार और भारत का सच के लिए भी काम किया. जनवरी 2025 से आदित्य न्यूज24 हिंदी के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. कवरेज- अब तक आदित्य ने 2 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 4 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स, 1 एशियन गेम्स, 1 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, 4 महिला टी-20 वर्ल्ड कप, 3 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2 फीफा वर्ल्ड कप, 2019 से बाद से हर प्रो कबड्डी लीग का सीजन, आईपीएल के साथ ही साथ कई विदेशी टी-20 लीग्स को भी कवर किया है. इसके अलावा प्रीमियर लीग 2026-27 और फुटबॉल चैंपियंस लीग 2026-27 को कवर कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola