England Tour Nepal: नेपाल की क्रिकेट टीम ने बीते कुछ सालों में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई है. हाल ही टी20 विश्व कप 2026 में नेपाल ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपनी छाप छोड़ी थी. उन्होंने इंग्लैंड की टीम को लगभग हरा ही दिया था लेकिन आखिरी पल के रोमांच में टीम थोड़ा पीछे रह गई. उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए अब 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम नेपाल का दौरा करने का मन बना रही है. अगर ऐसा हो जाता है तो नेपाल क्रिकेट के लिए ये एक बड़ा बूस्ट होगा.
इंग्लैंड कर सकती है नेपाल का दौरा
सामने आ रही जानकारी के अनुसार इंग्लैंड की टीम नेपाल का दौरा कर सकती है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड कोशिश कर रहा है कि उनकी टीम साल 2027 से 31 की साइकिल में नेपाल का दौरा कर सके. साल 2026 टी20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने आई थीं. वानखेड़े के मैदान पर दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला था, जिसमें इंग्लैंड ने 4 रनों से बाजी मारी थी. बोर्ड एक छोटी सीरीज पर विचार कर रहा है, ऐसे में हो सकता है कि इस दौरे पर टी20 मैच खेले जाएं.
नेपाल के कप्तान ने क्या कहा?
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने इसको लेकर कहा, “इंग्लैंड जैसी टीम नेपाल के दौरे पर आएगी तो ये नेपाल क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा पल होगा. दुनिया को पता चल पाएगा कि नेपाल में कितना टैलेंट है. नेपाल में क्रिकेट को लेकर बीते कुछ दिनों में कमाल का उत्साह देखने को मिला है. मैच देखने के लिए स्टेडियम भरे हुए दिखाई देते हैं.”
नेपाल क्रिकेट की उपलब्धियां
नेपाल क्रिकेट ने बीते एक दशक में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. साल 2014 में टीम ने पहली बार शानदार खेल दिखाते हुए टी20 विश्व कप में जगह बनाई थी. इसके बाद साल 2018 में वनडे क्रिकेट का स्टेटस हासिल किया. इसके बाद टीम ने साल 2023 में एशिया कप में अपनी जगह बनाई थी. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने नेपाल का दौरा किया जिसमें टीम ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद साल 2026 में भी टीम ने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया.
ये भी पढ़िए- 22 छक्के, 17 चौके…T20 क्रिकेट में दोहरा शतक, 140 किलो के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया हाहाकार, जानें कौन?
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
26 mins agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
1 hr agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
4 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
4 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
4 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines