Kate Cross: 34 साल की इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी केट क्रॉस ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. वह साल 2026 के अंत में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर देंगी. केट ने इंग्लैंड के लिए तीनों ही प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि अब उनके 13 साल के करियर का अंत हो जाएगा. संन्यास की घोषणा करते हुए केट खासा भावुक भी हो गईं और उन्होंने अपने करियर को याद किया.
केट क्रॉस ने साल 2013 में किया था डेब्यू
केट क्रॉस ने इंग्लैंड के लिए साल 2013 में डेब्यू किया था. ऐसे में अब उनके 13 साल के करियर का अंत हो जाएगा. केट ने इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाजी यूनिट में अहम योगदान निभाया. साल 2014 में केट ने अपने टेस्ट डेब्यू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ही पारी में 3-3 विकेट लिए थे और इंग्लैंड को एशेज सीरीज जिताने में मदद की थी. केट क्रॉस ने घरेलू क्रिकेट में तीनों ही प्रारूप में 400 से अधिक विकेट अपने नाम किए. साल 2025 में क्रॉस इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली आठवीं खिलाड़ी बनी थीं. इसके अलावा वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में वह आरसीबी का भी हिस्सा थीं.
संन्यास को लेकर केट क्रॉस ने कहा “जब मैं अपने करियर को देखती हूं, तो मुझे गर्व के अलावा कुछ भी महसूस नहीं होता. हेवुड में जूनियर क्रिकेट खेलने से लेकर लंकाशायर की जर्सी पहनने और फिर इंग्लैंड की जर्सी पहनने तक का सफर मेरे बचपन के सपनों से कहीं बढ़कर रहा है.”
उन्होंने आगे कहा “उन सभी कोचों और बैक रूम स्टाफ को धन्यवाद जिन्होंने मेरे साथ काम किया और हर कदम पर मुझे बेहतर बनाने में मदद की, और लंकाशायर और इंग्लैंड के उन समर्थकों को भी धन्यवाद जिन्होंने मेरे पूरे करियर में मेरा और टीम का साथ दिया.”
ये भी पढ़ें: जो रूट ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन बनाने वाले बने इकलौते कप्तान
करियर पर एक नजर
केट ने इंग्लैंड के लिए तीनों ही प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है. तेज गेंदबाज ने 8 टेस्ट मैच खेलते हुए 25 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. उन्होंने इस दौरान 1 बार 4 विकेट हॉल लिया. इसके अलावा 76 वनडे मैच में उन्होंने 101 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया, जबकि 3 बार 4 विकेट हॉल लिया. इसके अलावा 18 टी-20 में उन्होंने 14 विकेट अपनी झोली में डाले. इंग्लैंड के लिए आखिरी टेस्ट उन्होंने साल 2023 में खेला, जबकि आखिरी वनडे मैच उन्होंने भारत के खिलाफ साल 2025 में खेला था. वहीं, आखिरी टी-20 मैच उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ साल 2024 में खेला था.
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़े सचिन तेंदुलकर के ये 3 रिकॉर्ड!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
22 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines