Brydon Carse: इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर ब्रायडन कार्स कुछ दिनों पहले विवादों के घेरे में आए थे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कार्स हथकड़ी में नजर आए थे. उन्हें डर्बी में नशे की हालत में क्लब में मारपीट के संदेह में गिरफ्तार किया गया था. लग रहा था कि कार्स के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी लेकिन अब उन्हें राहत मिली है. उनके खिलाफ पुलिस ने जांच बंद कर दी है और आरोप खारिज हो गए हैं. पुलिस कोई एक्शन नहीं लेगी, लेकिन ECB उनके खिलाफ बड़ा कदम उठा सकता है.
ब्रायडन कार्स पर लगे आरोप खारिज
23 अगस्त 2026 को डर्बी के वार्डविक में स्थित मॉली मालोनेस में उन्हें पुलिस ने नशे में मारपीट के संदेह में गिरफ्तार किया था. उनकी हथकड़ी में तस्वीरें भी सामने आई थीं. 31 वर्षीय तेज गेंदबाज को इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया था. बाद में उन्हें बेल मिल गई थी, लेकिन डर्बी की पुलिस ने बताया था कि मारपीट के आरोपों के चलते जांच की जा रही थी.
पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि पीड़ित कोई शिकायत नहीं करना चाहता है और इसी वजह से ब्रायडन कार्स के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा. पुलिस ने अपने बयान में साफ कर दिया कि डर्बी सिटी सेंटर में मारपीट के आरोपों को लेकर की जा रही जांच को बंद किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- BCCI का फैसला नहीं, अजीत अगरकर ने खुद छोड़ा चीफ सिलेक्टर का पद, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
ECB ले सकती है कड़ा एक्शन
पुलिस की जांच पूरी होने के बाद भी ब्रायडन कार्स की मुश्किलें कम होती हुई नजर नहीं आ रही हैं. अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा ब्रायडन से पूछताछ की जा सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स नाईटक्लब में मारपीट के आरोपों के चलते विवाद में आए थे. इसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया गया और वह रिटायर हो गए.
ब्रायडन कार्स के खिलाफ भी कड़ा कदम उठाया जा सकता है. लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. ब्रायडन भले ही दोषी नहीं पाए गए हैं, लेकिन ECB मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्ती बढ़ा सकती है, ताकि कोई अन्य खिलाड़ी इस तरह के आरोपों के चलते विवादों में न आए. बता दें कि कार्स भले ही इंग्लैंड टीम से दूर चल रहे हैं लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में डरहम के लिए लगातार खेल रहे हैं. अगर ECB से भी उन्हें क्लीन चिट मिलती है, तभी उनकी इंग्लैंड टीम में वापसी संभव होगी.
ये भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ अहम सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र हुए चोटिल
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
33 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines