जिम्बाब्वे दौरे से नजरअंदाज होने पर अब इस टूर्नामेंट में भी नहीं खेलेंगे संजू सैमसन, स्टार बल्लेबाज ने खुद लगाई मुहर

संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे दौरे पर नजरअंदाज होने के बाद अब एक और बड़े टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. स्टार खिलाड़ी ने खुद इस फैसले पर मुहर लगाई है.

Cricket News - 2026-07-09T184341.975
1 / 6

संजू सैमसन फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की ओर से भाग ले रहे हैं. उन्हें पहले मैच की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. लेकिन दूसरे और तीसरे मैच में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया. इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भी नहीं चुना गया. ऐसे में अब उन्होंने एक और लीग खेलने से मना कर दिया है.    

विज्ञापन

जिम्बाब्वे दौरे से नजरअंदाज हुए संजू

जिम्बाब्वे दौरे से नजरअंदाज हुए संजू2 / 6

संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है. बीसीसीआई के इस फैसले पर काफी सवाल उठे थे. क्योंकि संजू ने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में सबसे अहम किरदार निभाया था.

विज्ञापन

आयरलैंड सीरीज में हुए थे फ्लॉप

आयरलैंड सीरीज में हुए थे फ्लॉप3 / 6

आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की सीरीज में संजू का बल्ला नहीं चला था. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में भी संजू पहले मैच में फ्लॉप हुए. लगातार 3 खराब पारियों के बाद उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया.

इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे संजू

इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे संजू4 / 6

अब संजू ने केरल क्रिकेट लीग 2026 खेलने से मना कर दिया है. उन्हें पिछले सीजन कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने 26.80 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन इस सीजन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है. केरल क्रिकेट लीग का तीसरा सीजन 20 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगा.

विज्ञापन

कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा

कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा5 / 6

11 जुलाई को केरल क्रिकेट लीग 2026 के लिए ऑक्शन होगा, जिसमें 156 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. लेकिन संजू नीलामी खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं है. बता दें कि इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेती हैं, जिसमें एरिज कोल्लम सेल्लर, त्रिशूर टाइटंस, कालीकट ग्लोबस्टार्स, त्रिवेंद्रम रॉयल्स, कोच्चि ब्लू टाइगर्स, एलेप्पी रिपल्स शामिल हैं.

चौथे टी-20 मैच में मौका मिलने की उम्मीद

चौथे टी-20 मैच में मौका मिलने की उम्मीद6 / 6

फिलहाल संजू को उम्मीद है कि उन्हें भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टी-20 मैच की प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा. लेकिन मैनेजमेंट क्या फैसला लेती है. ये देखना दिलचस्प रहने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन