T20 World Cup: टी 20 विश्व कप 2022 का खिताब इंग्लैंड ने जीत लिया है। मेलबर्न में खेले गए इस फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ इंग्लैंड दूसरी बार टी 20 विश्वकप विजेता बनी है। इंग्लैंड ने इतिहास रचते हुए वेस्टइंडीज टीम की बराबरी कर ली है। आपको बता दें कि टी 20 विश्वकप पर इंग्लैंड से पहले वेस्टइंडीज ने 2 बार कब्जा जमाया था। अब इंग्लैंड ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
https://twitter.com/englandcricket/status/1591766734511476737?s=20&t=pzxPK2zvtex-3jojt6NGuA
2007 में शुरू हुआ टी 20 विश्वकप कुल 8 बार खेला जा चुका है। सबसे पहले टीम इंडिया ने 2007 में खिताब अपने नाम किया था। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दो-दो बार यह खिताब जीत चुकी हैं। वहीं 2009 में पाकिस्तान विजेत बनी थी।
T20 वर्ल्ड कप का इतिहास और विजेता टीम की लिस्ट
1- 2007 टी20 वर्ल्ड कप (दक्षिण अफ्रीका)
भारत ने जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान को फाइनल में 5 रनों से हराकर पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
2- 2009 टी20 वर्ल्ड कप (इंग्लैंड)
पाकिस्तान ने लॉर्ड्स मे श्रीलंका को 9 विकेट से हराते हुए दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता।
3- 2010 टी20 वर्ल्ड कप (वेस्टइंडीज)
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को बारबडोस में 7 विकेट से हराते हुए तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
4- 2012 टी20 वर्ल्ड कप (श्रीलंका)
वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को कोलंबो में 36 रनों से हराते हुए चौथा टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
5- 2014 टी20 वर्ल्ड कप (बांग्लादेश)
श्रीलंका ने भारत को ढाका में 6 विकेट से हराकर पांचवां टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
6- 2016 टी20 वर्ल्ड कप (भारत)
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को कोलकाता में 4 विकेट से हराकर छठा टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: इंग्लैंड की जीत पर विराट कोहली ने दी बधाई…कह दी बड़ी बात..
7- 2021 टी20 वर्ल्ड कप (यूएई)
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दुबई में 8 विकेट से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप को जीता।
8. 2021 टी20 वर्ल्ड कप (ऑस्ट्रेलिया)
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 5 विकेट से हराते हुए टी 20 विश्व कप 2022 को जीत लिया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
29 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
39 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
40 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
54 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines