Team India T20I Rankings: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच T20I सीरीज का समापन हो गया है. इंग्लिश टीम ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा करके श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया. इस जीत के साथ हैरी ब्रूक की टीम मेंस T20I रैंकिंग में नंबर 1 पर आ गई है. उन्होंने टीम इंडिया की बादशाहत का अंत कर दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम नंबर 1 थी, लेकिन अब इंग्लैंड ने उनसे यह ताज छीन लिया है. श्रेयस अय्यर एंड कंपनी दोबारा टॉप पर आ सकती है. आइए इसके समीकरण पर एक नजर डालते हैं.
इंग्लैंड बनी ICC रैंकिंग में नंबर 1 टीम
ICC मेंस T20I टीम रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम 269 अंकों के साथ नंबर 1 बन गई है. दूसरे स्थान पर भारत है, जिसके भी 269 अंक हैं. दोनों की रेटिंग बराबर है लेकिन मैचों की संख्या में बड़ा अंतर है. इंग्लैंड ने सिर्फ 41 मैचों में यह रेटिंग हासिल की, वहीं टीम इंडिया को 64 मैच लगे. मौजूदा ICC T20I टीम रैंकिंग कुछ इस प्रकार हैं:
| रैंक | टीम | रेटिंग पॉइंट |
|---|---|---|
| 1 | इंग्लैंड | 269 |
| 2 | भारत | 269 |
| 3 | ऑस्ट्रेलिया | 260 |
| 4 | न्यूजीलैंड | 247 |
| 5 | साउथ अफ्रीका | 243 |
टीम इंडिया दोबारा कैसे बन सकती है नंबर 1?
इंग्लैंड टीम की श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज समाप्त हो गई है और अब वह सीधे नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में खेलते हुए नजर आएंगे. इसी बीच भारतीय टीम एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज T20I सीरीज में हिस्सा लेगी. ये सभी मैच ICC T20I रैंकिंग पर प्रभाव डालेंगे. टीम इंडिया के पास यहां टॉप पर आने का सुनहरा मौका है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर
टीम इंडिया को दोबारा नंबर 1 बनने के लिए एक मैच जीतने की सख्त जरूरत है. भारत का जापान के खिलाफ 22 सितंबर को मैच होने वाला है. यह एक आधिकारिक T20I मैच है और रैंकिंग पर इसका प्रभाव पड़ेगा. भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करके रेटिंग के मामले में इंग्लैंड से आगे निकल सकती है और नंबर 1 बन सकती है.
भारतीय टीम को अगर हार मिली, तो रैंकिंग में उन्हें नुकसान हो सकता है. हालांकि, ऐसा होने की संभावना कम है. टीम इंडिया जापान के खिलाफ एकमात्र T20I मैच के बाद एशियन गेम्स में भी खेलेगी. वह यहां अपनी ICC रैंकिंग सुधार सकती है और वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में जीत दर्ज करके इंग्लैंड से कहीं आगे निकल सकते हैं. भारत का लक्ष्य सिर्फ इंग्लैंड को पीछे छोड़ना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक रेटिंग पॉइंट हासिल करना होगा, जिससे इंग्लैंड की मैच या सीरीज जीत भारत की रैंकिंग पर प्रभाव नहीं डाले.
ये भी पढ़ें:- सिर्फ रोहित शर्मा विवाद नहीं, वीवीएस लक्ष्मण से तकरार भी पड़ी भारी! जानिए BCCI ने अजीत अगरकर को क्यों हटाया
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
36 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines