England BazBall Cricket: पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड की ”बैजबॉल” क्रिकेट काफी सुर्खियों में रही है। पिछले साल इंग्लैंड में खेली गई एशेज सीरीज में भी इंग्लैंड की टीम इसी रणनीति के साथ मैदान पर उतरी थी। एशेज के शुरुआती दो मुकाबले हारने बाद भी उन्होंने अपने खेल में परिवर्तन न करते हुए आगे भी इस तरह से खेलना जारी रखा। इसका नतीजा यह रहा कि इंग्लैंड शुरुआती 2 मैचों में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करवाया। अब ”बैजबॉल” पर भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा कारनामा, सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे
दरअसल, इंग्लैंड के कोच बनने से पहले ब्रैंडन मैक्कुलम आईपीएल में केकेआर की टीम में कोच की भूमिका निभा चुके हैं। उस समय टीम की कमान दिनेश कार्तिक के हाथों में थी। दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम की बैजबॉल रणनीति को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई है। इसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि दिनेश कार्तिक ने ब्रेंडन मैकुलम को लेकर क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs WI : गाबा में वेस्टइंडीज की शानदार वापसी, हॉज-डी सिल्वा ने लगाई ऑस्ट्रेलिया की क्लास
‘ब्रैंडन मैकुलम बल्लेबाजों से करवाते हैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’
दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड टीम में कोच की भूमिका निभा रहे ब्रैंडन मैक्कुलम को लेकर कहा ”उन्हें पता है कि अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे लेना है। वह अपने खिलाड़ियों को उनकी शैली के अनुसार खेलने का मौका देते हैं। साथ ही वह अपने गेम प्लान में अपने खिलाड़ियों को भी शामिल करते हैं”।
ये भी पढ़ें:- Pat Cummins के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, कोहली और रोहित भी रह गए पीछे
इंग्लैंड की सभी टीमें ”बैजबॉल” रणनीति अपनाती है’
इंग्लैंड लायंस के साथ बतौर सलाहकार जुड़ चुके दिनेश कार्तिक ने कहा कि इंग्लैंड की सीनियर टीम हो या फिर इंग्लैंड लायंस हो, दोनों एक तरीके से ही खेलती है। टीम शुरुआत से ही आक्रामक क्रिकेट खेलती है, जिसका फायदा उनको मिलता है। उनका माइंड सेट साफ है कि उन्हें आक्रामक खेलना है। चाहे ऊपरी क्रम के बल्लेबाज हो या फिर लोअर ऑडर बल्लेबाज, वह एक तरह से ही बल्लेबाजी करते हैं।
ये भी पढ़ें:- सरफराज खान के नक्शे कदम पर भाई मुशीर खान, एक दिन में दोनों ने जड़ दिया शतक
‘बैजबॉल शब्द को कई टीमें अभी तक नहीं समझ पाई हैं’
दिनेश कार्तिक ने बैजबॉल शब्द को लेकर कहा कि कई ऐसी टीमें हैं, जो बैजबॉल शब्द को समझने में नाकाम रही है। इसका मतलब होता है कि आप मुश्किल परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे दें। बैजबॉल का मतलब यह नहीं है कि आप हर ओवर में 6 या 7 रन बनाएं, बल्कि इसका मतलब यह है कि अगर विरोधी टीम मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे रही है, तो आप अपना गेम खेलें, लेकिन अगर वह मैच में हावी है, तो आप अपना रक्षात्मक क्रिकेट खेलें।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
6 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines