ENG vs SL T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच को जीतना इंग्लैंड के लिए बेहद ही जरूरी है। अगर इंग्लैंड ये मैच जीत जाती है तो वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर देगी।
श्रीलंका ने की दमदार शुरूआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने धमाकेदार शुरूआत की। टीम ने 8 ओवर में ही 72 रन बना दिए और इंग्लैंड के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। टीम की तरफ से ओपनर पथुम निसांका ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।
लियाम लिविंगस्टोन ने पकड़ा शानदार कैच
इंग्लैंड की टीम के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है और इसके लिए टीम का हर खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत योगदान दे रहा है। मैच में श्रीलंका के दोनों ही ओपनर्स ने धमाकेदार शुरुआत की और चौथे ओवर की पांचवी गेंद तक ही 39 रन बना दिए। जिसके बाद अगली गेंद पर ओपनर कुसल मेंडिंस ने एक मिसटाइम शॉट खेला।
गेंद हवा में लहराती हुई नो मेंस लैंड की ओर जा ही रही थी की अचानक इंग्लैंड के धूंआधार बल्लेबाज लियाम लिविग्सटोन मैदान पर फिसलते हुए आए और एक हाथ से नीचे जाती हुई गेंद को अपने झोली में पकड़ लिया। लियाम के इस कैच को देखकर हर कोई हैरान हैं। वहीं गेंदबाज ने भी उनकी तारीफ की।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, डेविड मालन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड
अभी पढ़ें – ENG vs SL: पथुम निसंका ने जड़ा अर्धशतक, श्रीलंका ने इंग्लैंड को दिया इतने रनों का लक्ष्य
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines