ENG vs SL: मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया. जहां पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस फैसले को सही साबित करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों ने श्रीलंका की टीम के 18.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 124 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 9.4 ओवरों में ही 8 विकेट से जीत दर्ज कर लिया. इसी के साथ इंग्लिश टीम अब आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 टी-20 टीम बन गई है.
इंग्लैंड को तीसरे मुकाबले में मिली जीत
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. पथुम निसंका ने अहम 36 रनों की पारी खेली. लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला. लाहिरू उडारा और कामिल मिशारा ने बहुत ज्यादा निराश किया. कप्तान चरिथ असलंका ने भी सिर्फ 16 रन ही बनाए. कामिन्दु मेंडिस ने भी बीच के ओवरों में आकर 35 रन बनाए. जिसके बाद भी श्रीलंका की टीम सिर्फ 124 रन ही बना सकी.
125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. एन्यूरिन डोनाल्ड सिर्फ 13 रन ही बना सकी. विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में नाबाद 62 रनों शानदार पारी खेली. कप्तान हैरी ब्रूक ने भी 21 गेंदों में 33 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लिश टीम ने 9.4 ओवरों में ही 126 रन बनाकर मैच जीत लिया. इसी के साथ श्रीलंका की टीम ये सीरीज 0-3 से हार गई. वहीं इंग्लिश टीम ने एकतरफा सीरीज अपने नाम कर लिया.
नंबर 1 टी-20 टीम बन गई इंग्लैंड
तीसरे टी-20 मुकाबले में जीतने के बाद अब इंग्लैंड की टीम इस फॉर्मेट में नंबर 1 टीम बन गई है. हालांकि आईसीसी रैंकिंग में फिलहाल भारत को ही पहले नंबर पर दिखाया जा रहा है. लेकिन दोनों के ही बराबर अंक नजर आ रहे हैं. अगले हफ्ते जब आईसीसी टी-20 रैंकिंग को अपडेट करेगा, तो इंग्लिश टीम नंबर पर पहुंच जाएगी. वहीं टीम इंडिया को नुकसान होगा और वो दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
हालांकि टीम इंडिया के पास दोबारा से नंबर 1 टीम बनने का मौका है. अगर भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 जीत लिया, तो दोबारा से उनकी बादशाहत कायम हो जाएगी. इसके अलावा टीम इंडिया वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 5-5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में इंग्लैंड के लिए नंबर 1 टी-20 टीम बने रहना बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है. टीम इंडिया उनके पीछे ही लगी रहेगी.
ये भी पढ़ें: इन 3 कारणों से अजीत अगरकर की हो रही है मुख्य चयनकर्ता पद से विदाई! भारी पड़ गया विरोध
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 hr agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines