हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तानी स्टार रजाउल्लाह ने डेब्यू पर रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक जड़ तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड

Razaullah Made History: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. इस मैच में तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने बल्ले से कोहराम मचाया और अर्धशतक जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया.

विज्ञापन
रजाउल्लाह ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास (Image: Sky Sports Screengrab)

Razaullah Made History: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान के लिए डेब्यू कर रहे रजाउल्लाह ने इतिहास रच दिया. उन्होंने पहले अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और फिर बल्ले से भी कोहराम मचाया. उन्होंने मात्र 63 गेंदों में 81 रनों की जोरदार पारी खेली. इसी के साथ वह पाकिस्तान के लिए डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने फहीम अशरफ का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

डेब्यू पर रजाउल्लाह ने रचा इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 21 वर्षीय रजाउल्लाह को डेब्यू करने का मौका मिला. दूसरी पारी में इस स्टार गेंदबाज ने शानदार बल्लेबाजी की. नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने उतरे रजाउल्लाह ने आते ही आक्रामक शॉट्स खेलना शुरू कर दिया. सिर्फ 43 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसी के साथ वह पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

फहीम अशरफ ने आयरलैंड के खिलाफ 2018 में इतिहास रचा था. उन्होंने मात्र 52 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. रजाउल्लाह ने उनसे 9 गेंद कम खेलकर अर्धशतक जड़ दिया, जो अपने आप में काफी बड़ा कारनामा है.

विज्ञापन

रजाउल्लाह बने डेब्यू पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

रजाउल्लाह का बल्ला अर्धशतक जड़ने के बाद भी नहीं रुका. उन्होंने 63 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 128.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 9 छक्के जड़े. इसी के साथ वह संयुक्त रूप से डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में अपने टेस्ट डेब्यू पर 9 छक्के जड़े थे. रजाउल्लाह ने उनकी बराबरी की और 9 छक्के लगाए. अब टेस्ट डेब्यू पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दोनों संयुक्त रूप से नंबर 1 हैं.

ये भी पढ़ें:- विजय हजारे ट्रॉफी में एक बार फिर खेलेंगे विराट कोहली? DDCA अध्यक्ष ने दिया जवाब

विज्ञापन

पाकिस्तान ने किया शानदार कमबैक

पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में इंग्लैंड ने 453 रन बना डाले. उनके पास 320 रनों की बढ़त थी और पाकिस्तान का कमबैक मुश्किल नजर आ रहा था. हालांकि, अजान अवैस की 59 रन, शान मसूद की 95 रन, बाबर आजम की 76 रन, रजाउल्लाह की 81 रन और मोहम्मद अब्बास की 42 रन की पारियों के चलते पाकिस्तान टीम ने 449 रन बनाए.

पाकिस्तान के पास पारी समाप्ति के बाद 129 रनों की बढ़त थी. किसी ने उनके इस तरह के कमबैक की उम्मीद नहीं की थी. एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के पास जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है. उन्हें सिर्फ 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करना है और वह 3-0 से सीरीज का अंत कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज बने हैदराबाद के कप्तान, Ranji Trophy 2026-27 सीजन में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola