ENG vs PAK: बर्मिंघम में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया. जहां पर भी इंग्लिश टीम ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. इस मुकाबले की दूसरी पारी में जो रूट ने मुश्किल समय में अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई. दूसरी पारी में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करके बड़ा रिकॉर्ड बनाया. इसी के साथ उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. जो रूट के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं.
जो रूट ने महान सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम की दूसरी पारी में जो रूट उस समय बल्लेबाजी करने उतरे, जब इंग्लिश टीम ने सिर्फ 2 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिया था. जिसके बाद उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स के साथ नाबाद 128 रनों की पार्टनरशिप की. इस दौरान जॉर्डन ने नाबाद 59 रन बनाए तो वहीं कप्तान जो रूट ने 69 गेंदों में नाबाद 62 रनों की पारी खेली. जिसमें 9 शानदार चौके भी शामिल थे.
इसी के साथ जो रूट ने अब अपने टेस्ट करियर में 69 अर्धशतक जड़ दिए हैं. जबकि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 68 अर्धशतक ही थे. लंबे समय से ये रिकॉर्ड महान सचिन के नाम ही दर्ज थे. हालांकि सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड आज भी सचिन के नाम ही है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल का नाम है. उन्होंने 66 टेस्ट अर्धशतक जड़े थे. टॉप 8 की बात करें तो इस लिस्ट में रूट के अलावा कोई भी मौजूदा समय में खेल रहा खिलाड़ी नहीं है.
आसानी से तीसरा टेस्ट भी जीत गई इंग्लिश
पहले 2 टेस्ट मैच में सरेंडर कर देने वाली पाकिस्तान की टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में चुनौती पेश करने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी वो फेल रहे. पहली पारी में सिर्फ 133 रनों पर ही सिमट जाने वाली पाकिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में 449 रन बनाए. जिसके कारण ही पहली पारी में 453 रन बनाने वाली इंग्लिश टीम को दूसरी पारी में 130 रनों का लक्ष्य मिला.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का नाम लेकर वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की लगाई क्लास
जिसे मैच के चौथे दिन इंग्लिश टीम ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर ही पा लिया. इस मुकाबले में हालांकि पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी रजाउल्लाह ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया. उन्हें टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद अब्बास का साथ मिला. लेकिन जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने बल्लेबाजी के दौरान कोई भी गलती नहीं. इसके अलावा उन्होंने पहली गेंद से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: पहले T20 में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, बड़ा रिकॉर्ड बनाने का है मौका
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
2 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
4 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
5 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
5 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
6 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
7 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines