ENG vs PAK: रावलपिंडी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बल्लेबाजों द्वारा ताबड़तोड़ पारियां खेली जा रही है। मैच में पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 657 रन ठोक दिए। जिसके जवाब में पाकिस्तान भी दमदार नजर आ रही है। वहीं पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों को सपोर्ट कर रही है और गेंदबाजों के पास सिर्फ तब ही मौका है जब गेंद की शाइन बरकरार है। इसीलिए इसे बनाए रखने के लिए जो रूट ने एक नायाब तरीका अपनाया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।
अकेले के दम पर भारत को जिता सकता है वर्ल्ड कप, इस खिलाड़ी के लिए ब्रेट ली का बड़ा दावा
जो रुट ने किया गजब कारनामा, पाकिस्तानी खिलाड़ी भी हैरान
दरअसल पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान 72वें ओवर में गेंद पुरानी हो गई थी और बाबर आजम और अजहर अली खेल रहे थे। ऐसे में गेंद में जान फूंकने के लिए उसे चमकाना जरुरी था। अब आईसीसी के नियमों के मुताबिक आप लार का उपयोग नहीं कर सकते हैं इसीलिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट ने दिमाग लगाया और एक गजब तरकीब अपनाई। दरअसल जो रुट ने टीम के ही खिलाड़ी जैक लीच को अपने पास बुलाया और अचानक उनकी कैप उतार दी।
जिसके बाद उन्होंने लीच के गंजे सर पर बॉल को फेरा ताकि पसीने से गेंद में शाइन आ जाए। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया वहीं कांमेंट्रेटर से लेकर पाकिस्तान के खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
AUS vs WI: अश्विन का रिकॉर्ड खतरे में, डेल स्टेन पछाड़ नैथन ल्योन ने गढ़ा कीर्तिमान
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1598929485541146624
इमाम उल हक और अब्दुल्लाह शफीक शतक जड़ने के बाद हुए आउट
बता दें कि इंग्लैंड द्वारा खड़े किए गए विशाल स्कोर के बाद बल्लेबाजी करने उतरे अब्दुल्लाह शफीक ने शुरुआत से ही इंजमाम उल हक के साथ दमदार पार्टनर्शीप की और तेज गति से रन भी बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके जड़े और हर गेंदबाज की पिटाई की। जब वे 93 रनों पर खेल रहे थे तब भी उन्होंने एक लंबा छक्का मारा और 99वें रनों तक पहुंच गए। वहीं इसके बाद उन्होंने शतक भी पूरा किया। हालांकि वे 114 रन पर खेलते समय विल जेक्स की गेंद पर आउट हो गए। वहीं इसके अलावा इमाम उल हक ने भी 121 रन बनाए।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
6 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
52 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines