ENG vs PAK: रावलपिंडी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बल्लेबाजों द्वारा ताबड़तोड़ पारियां खेली जा रही है। मैच में पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 657 रन ठोक दिए। जिसके जवाब में पाकिस्तान भी दमदार नजर आ रही है। टीम के अनुभवी ओपनर इमाम-उल-हक के बाद युवा खिलाड़ी अब्दुल्लाह शफीक ने भी शतक जड़ दिया। ये उनके करियर का तीसरा शतक था। हालांकि वे इसके बाद आउट हो गए लेकिन उन्होंने टीम को एक मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है।
PAK vs ENG: फील्डिंग को चीर बाबर आजम ने लगाई क्लासिक कवर ड्राइव, आ गई कोहली की याद, देखें वीडियो
3 छक्के और 13 चौके की मदद से जड़ा शतक
बता दें कि इंग्लैंड द्वारा खड़े किए गए विशाल स्कोर के बाद बल्लेबाजी करने उतरे अब्दुल्लाह शफीक ने शुरुआत से ही इंजमाम उल हक के साथ दमदार पार्टनर्शीप की और तेज गति से रन भी बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके जड़े और हर गेंदबाज की पिटाई की। जब वे 93 रनों पर खेल रहे थे तब भी उन्होंने एक लंबा छक्का मारा और 99वें रनों तक पहुंच गए।
वहीं इसके बाद उन्होंने शतक भी पूरा किया। हालांकि वे 114 रन पर खेलते समय विल जेक्स की गेंद पर आउट हो गए। नवंबर 2021 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले शफीक का प्रदर्शन लंबे प्रारूप में शानदार रहा है।उन्होंने केवल आठ टेस्ट मैचों में 70 से अधिक के औसत के साथ 800 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक अलावा चार अर्धशतक भी लगाए हैं।
‘ये मेरी जिंदगी की सबसे खराब यात्रा.’ मलेशियन एयरलाइंस पर भड़के Deepak Chahar,कहा- 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सामान
इमाम उल हक ने बाबर आजम को छोड़ा पीछे
शुक्रवार को इमाम-उल-हक ने पहली पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन पूरे किए। इमाम ने बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ डाला, जिन्होंने 34वीं पारी में ये मुकाम हासिल किया था। इमाम अपने करियर का 17वां टेस्ट मैच और 32वीं पारी खेल रहे हैं। 18वें ओवर में विल जैक्स की गेंद पर इमाम ने शॉट मारकर कुल 1,000 रन पूरे कर लिए। वह अपने करियर के दौरान पाकिस्तान के लिए 54 एकदिवसीय और दो टी20 खेल चुके हैं। इमान ने भी 121 रन बनाए और वे भी आउट हो गए हैं।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines