IRE vs IND Live Streaming: स्टार स्पोर्ट्स नहीं इस चैनल पर होगा इंडिया के मैच का लाइव टेलीकास्ट, जानें पूरी डिटेल

IRE vs IND Live Streaming: टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच धमाकेदार सीरीज का आगाज जल्द ही होने वाला है. इस मैच पर पूरे क्रिकेट जगत की नजर बनी हुई है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फैंस इस मैच को लाइव किस चैनल पर और कब देख पाएंगे.

AI Generated Image

AI Generated Image

IRE vs IND 1st T20I Live Streaming: अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप करने बाद अब टीम इंडिया के निशाने पर आयरलैंड है. 26 जून से भारत का आयरलैंड दौरा शुरू होने जा रहा है. इस दौरे पर टीम इंडिया 2 टी20 मुकाबले खेलेंगे. 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी इस सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं और टीम के लिए डेब्यू करते हुए नजर आने वाले हैं. टीम इंडिया इस सीरीज में पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलती हुई नजर आने वाली है. आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाया था. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस चैनल पर होने जा रही है. आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

IRE (आयरलैंड) vs IND (इंडिया) मैच कब खेला जाएगा?

आयरलैंड और टीम इंडिया के बीच का पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला 6 बजे शुरू होगा तो वहीं इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. 

विज्ञापन

IRE (आयरलैंड) vs IND (इंडिया) मैच कहां खेला जाएगा?

आयरलैंड और टीम इंडिया के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है. ये मैच बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. 

IRE (आयरलैंड) vs IND (इंडिया) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

इस मैच को लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ी उलझन लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर है. आपको बता दें इस मैच के लाइव टेलीकास्ट के राइट्स सोनी नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में फैंस टीवी पर इस मैच को सोनी नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं तो वहीं ओटीटी पर इस मैच की स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी.

विज्ञापन

IRE (आयरलैंड) vs IND (इंडिया) दोनों टीमों के फुल स्क्वाड

आयरलैंड टीम: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन 

टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ