ENG vs NZ 1st Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 फरवरी 2023 से खेला जाएगा। इसका आयोजन न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई के बे ओवल में किया जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबर 6:30 बजे शुरू होगा। इस सीरीज में जहां इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के साथ उतर रही है वहीं न्यूजीलैंड की टीम भारत के हाथों हार के बाद कदम रख रही है। हालांक दोनों के बीच रोमांचक टक्कर देखने की उम्मीद है।
ENG vs NZ Head to Head in Test: दोनों में कौन किसपर भारी
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच अगर टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें अंग्रेजों का पड़ला भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 110 टेस्ट खेले जा चुके हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 51 जीते हैं। कीवी टीम सिर्फ 12 मैच ही जीतने में कामयाब रही है। इस बीच 47 मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों देशों के बीच पिछली टेस्ट सीरीज 2022 में खेली गई थी, जिसे मेजबान इंग्लैंड ने 3-0 से अपने नाम किया था।
और पढ़िए – 41 साल के शोएब मलिक ने मारा BANG छक्का, गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार, देखें video
NZ vs ENG Live Streaming in India: भारत में कैसे देखें लाइव?
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 16 फरवरी (गुरुवार) से बे ओवल में खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर लाइव देखा जा सकता है।
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
टिम साउथी (कप्तान), केन विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ईश सोढ़ी, टॉम लाथम, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, विल यंग, जैकब डफी और स्कॉट कुगलेइजन।
और पढ़िए – रवींद्र जडेजा के पास कपिल देव को पछाड़कर इस खास लिस्ट में शामिल होने का सुनहरा मौका
इंग्लैंड का स्कवॉड
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, डेन लॉरेंस और ओली स्टोन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines