ENG vs IRE: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड की टीम ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर धोया। टीम ने 15 ओवर में ही 132 रन बनाकर सभी को चौंका के रख दिया है।
अभी पढ़ें – ENG vs IRE: मार्क वुड की तूफानी गेंद गोली की स्पीड से निकली, रफ्तार से चौंका बैटर
कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने जड़ा अर्धशतक
बारिश होने के बाद देरी से शुरू हुई आयरलैंड की पारी की शुरूआत पॉल स्टर्लिंग और कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने की। पॉल ने तीसरे ओवर में ही अपना विकेट गंवा दिया लेकिन इसके बावजूद कप्तान टीके रहे और उन्होंने एक एक करके इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों को धोना शुरू कर दिया। पहले विकेट के बाद क्रीज पर उतरे लॉरकेन टकर ने भी उनका काफी साथ दिया। एंड्रयू ने अर्धशतक भी जड़ दिया और इस तूफानी पारी में 5 चौके और 2 छक्के भी जड़े।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (w), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, फिओन हैंड, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल
जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी इंग्लैंड
इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को पर्थ (Perth) में हराया था। विश्व कप से पहले भी, वे ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हरा चुके हैं, दोनों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई जिसे इंग्लिश टीम ने 2-0 से अपने कब्जे में कर लिया था।
आयरलैंड को श्रीलंका से मिली थी करारी हार
आयरलैंड ने अपने ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज को हराकर आयरलैंड ने सुपर 12 के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि, आयरिश टीम को श्रीलंका के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
लाइव स्ट्रीमिंग
इंग्लैंड vs आयरलैंड के बीच मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। जबकि दोनों टीमों के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
42 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines