ENG vs IRE: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे विश्व कप 2022 का रोमांच जारी है। आज पहला मुकाबला इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। मेलबर्न में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम आयरलैंड 19.2 ओवर में ही 157 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
आयरलैंड ने शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन अंजाम उसी तरह नहीं दे सके। आयरलैंड ने पावरप्ले में 59 रन बनाए थे और मोमेंटम कायम रखा था। हालांकि, डेथ ओवर में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की। आयरलैंड ने 24 बॉल में ही 7 विकेट चटके। इससे आयरलैंड 19.2 ओवर में ही 157 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
मार्क वुड और लियाम लिविंगस्टन ने 3-3 विकेट चटकाए
इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज मार्क वुड और लियाम लिविंगस्टन ने 3-3 विकेट चटकाए। जबकि सैम करेन को 2 सफलताएं मिलीं। सैम कुरेन ने बैरी मैकार्थी और फिओन हैंड को बोल्ड किया। उन्होंने बैरी मैकार्थी को खतरनाक यॉर्कर पर बोल्ड माकर पवेलियन का रास्ता दिखाया, जबकि हैंड को गुड लेंथ बॉल पर बोल्ड कर दिया।
सैम कुरेन ने डाली सटीक यॉर्कर
दरअसल, सैम कुरेन इंग्लैंड केल लिए 19वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने सटीक यॉर्कर डाली, जिसे बल्लेबाज ने आगे बढ़कर मारना चाहा, लेकिन वह चूक गया और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। गेंद इतनी सटीक थी कि बल्लेबाज भी हैरान रह गया।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)
जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
अभी पढ़ें – IRE vs ENG: आयरलैंड ने इंग्लैंड को धो डाला, डकवर्थ लुइस नियम से 5 रन से जीता मुकाबला
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन)
पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (w), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, फिओन हैंड, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
57 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: सैमसन ने जड़ा अर्धशतक, ईशान भी मचा रहे धमाल, भारत का स्कोर 100 के पार
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
2 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
2 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines