ENG vs IND: ये हैं टीम इंडिया की हार के 5 ‘विलेन’, इंग्लैंड दौरे पर बुरी तरह कटाई ‘नाक’

ENG vs IND: टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ रहा है. टीम सीरीज हार चुकी है और इस हार के साथ ही कई शर्मनाक रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम दर्ज हो चुके हैं. आइए आपको बताते हैं कि इस मैच में टीम इंडिया के हार के 5 बड़े विलेन कौन हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs IND: टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. चौथे टी20 मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर को छोड़ दें तो कोई और दूसरा खिलाड़ी अच्छा खेलता हुआ नजर नहीं आया. टीम इंडिया ने चौथे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 158 रनों का स्कोर बनाया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने महज 13.5 ओवरों में ही टारगेट चेज कर लिया. टीम इंडिया की इस हार के 5 विलेन निकलकर सामने आ रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में…

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपना पहला मैच खेलने के लिए उतरे थे. टीम को इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से ही काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने काफी निराश किया. बल्लेबाजी करते हुए वो टीम के लिए केवल 5 रन ही बना पाए तो वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 1 ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 19 रन लुटा दिए. उनका खराब प्रदर्शन टीम की हार का कारण बना.

विज्ञापन

ईशान किशन

आईपीएल खत्म होने के बाद से ईशान किशन का बल्ला खामोश हो गया है. उन्होंने इंग्लैंड के इस दौरे पर एक भी हाफ सेंचुरी नहीं लगाई है. चौथे टी20 में उन्होंने 6 गेंदों का सामना करते हुए महज 4 रनों की पारी खेली. इससे पहले आयरलैंड के दौरे पर भी वो 2 मैचों में केवल 13 रन ही बना पाए थे. 

अक्षर पटेल

टीम इंडिया के पूर्व उपकप्तान अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी इस सीरीज में खराब ही रहा है. न ही बल्ले और न ही गेंद से उनका दम देखने को मिला है. चौथे टी20 मैच में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 2 गेंदों में 1 रन की पारी खेली तो वहीं जब बारी गेंदबाजी की आई तो उन्होंने 2 ओवर में 24 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं लिया. 

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन भी इस सीरीज में शर्मनाक ही रहा है. चौथे टी20 मैच में कृष्णा टीम इंडिया के लिए एक भी विकेट नहीं निकाल पाए. उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 26 रन लुटाए. उनकी गेंदबाजी में न तो लय नजर आ रही न ही सही लेंथ पर गेंद गिर रही थी.

शिवम दुबे

ऑलराउंडर शिवम दुबे से भी टीम इंडिया को काफी उम्मीदें रहती हैं. बतौर बल्लेबाज और गेंदबाज उन्होंने बीते दिनों में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. चौथे टी20 मैच में उन्होंने एक ओवर की गेंदबाजी करते हुए 15 रन खर्च किए और एक भी विकेट नहीं चटकाया. बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 23 गेंदों में 22 रन बनाए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ