Big Bash League in Chennai: भारत में खेला जाएगा बिग बैश लीग का पहला मैच, PM Modi ने MCG से किया ऐलान

Big Bash League in Chennai: ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पीएम मोदी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग बिग बैश के नए सीजन का पहला मुकाबला भारत के चेन्नई में खेला जाएगा. इस बार में बीते काफी दिनों से चर्चा हो रही थी और अब इसकी आधिकारिक पुष्टि खुद पीएम की तरफ से कर दी गई है.

jacket - 2026-07-10T080908.096

Big Bash League in Chennai: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से पीएम मोदी की तरफ से एक बड़ा ऐलान कर दिया गया है जिसका हर किसी को बेसब्री का इंतजार था. ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग बिग बैश के नए सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. पीएम मोदी के इस ऐलान के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे. इसको लेकर पहला प्रोमो भी सामने आ चुका है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये मैच कब खेला जाएगा.

विज्ञापन

कब खेला जाएगा बिग बैश का ओपनिंग मैच?

बिग बैश लीग का ओपनिंग मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा. ये मैच 12 दिसंबर को पर्थ स्कॉरचर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच होगा. भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर मुकाबले की शुरुआत होगी. ऐसा पहली बार होगा जब कोई विदेशी फ्रेंचाइजी लीग का मुकाबला भारत में होगा. बिग बैश को और भी ज्यादा लोकप्रिय करने के लिए ये कदम उठाया गया है. साथ ही खबरें सामने आ रही हैं कि आईपीएल का एक मुकाबला भी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हो सकता है.

विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट रिश्ते

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं. फैंस इस दोनों देशों के बीच सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमें रेड बॉल फॉर्मेट में एक दूसरे के आमने सामने होती है. बिग बैश के भारत में आने वाले कदम से क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा. सामने आ रही जानकारी के अनुसार फैंस इस मैच को लाइव जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे. चेन्नई के चेपॉक को मेलबर्न रेनेगेड्स का होम ग्राउंड बनाया गया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ