Team India Squad Announced: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के समापन के बाद टीम इंडिया का फोकस आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर है. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलने जा रही है. BCCI ने अब इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की आखिरकार टीम में वापसी हो गई है. इसके अलावा भी कुछ बदलाव हुए हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
भारतीय टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करने वाली है. दोनों देशों के बीच पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए पहले ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया था. BCCI ने अब वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. विराट कोहली और अक्षर पटेल एक सीरीज से बाहर रहने के बाद टीम में वापस आ गए हैं. जसप्रीत बुमराह को 2023 विश्व कप के बाद पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है.
हैरानी की बात यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है. इसके अलावा प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को भी ड्रॉप कर दिया गया है. गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा को अपने शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, वहीं मोहम्मद सिराज इग्नोर हो गए हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या के बाद सूर्या भी छोड़ेंगे MI? दो टीमों से मिला कप्तानी का ऑफर! हुआ चौंकाने वाला खुलासा
ENG vs IND, वनडे सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | टीमें | जगह | समय (IST) |
| 14 जुलाई 2026 | पहला वनडे | इंग्लैंड vs भारत | एजबेस्टन | दोपहर 3:30 बजे |
| 16 जुलाई 2026 | दूसरा वनडे | इंग्लैंड vs भारत | सोफिया गार्डन्स | शाम 5:30 बजे |
| 19 जुलाई 2026 | तीसरा वनडे | इंग्लैंड vs भारत | लॉर्ड्स | दोपहर 3:30 बजे |
ये भी पढ़ें:- 11 बॉल में पचास… 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टूट गया 20 साल पुराना कीर्तिमान!
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
46 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
54 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines