हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs IND: विराट-रोहित की वापसी, वाशिंगटन सुंदर OUT… पहले ODI में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

ENG vs IND 1st ODI Predicted Playing 11: टी20 सीरीज में हार के बाद अब टीम इंडिया की नजरें वनडे सीरीज में वापसी करने पर टिकी हुई हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली वापसी करने जा रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

विज्ञापन
AI Generated Image

ENG vs IND 1st ODI Predicted Playing 11: टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद हर किसी को वनडे सीरीज का इंतजार है. भारत और इंग्लैंड के बीच अब 3 मैचों की वनडे सीरीज होनी है. विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम इंडिया की जर्सी में खेलते देखने को लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 14 जुलाई से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया टी20 सीरीज में हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में चलिए आपको भी बताते हैं कि पहले वनडे में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है. 

विराट-रोहित की होगी दमदार वापसी

वनडे के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए एक बार फिर अपना दम दिखाते हुए नजर आने वाले हैं. इसको लेकर दोनों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. रोको नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. रोहित शर्मा शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर किंग कोहली उतरेंगे. वो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. आईपीएल में हुई इंजरी के चलते वो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे.

राहुल-अय्यर के हाथों में होगी मिडिल ऑर्डर की जान

टी20 सीरीज में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने के बाद श्रेयस अय्यर को वनडे में भी खुद को साबित करना होगा. उनके साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के ऊपर भी मिडिल ऑर्डर की कमान संभालने का जिम्मा होगा. इसके बाद अक्षर पटेल और शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है तो वहीं अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव उनका साथ देते नजर आ सकते हैं. 

विज्ञापन

पहले ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव.

ये भी पढ़िए- सूर्यकुमार यादव की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी? भारतीय दिग्गज ने दिखाया रास्ता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola