हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! प्रैक्टिस सेशन से मिले बड़े संकेत

ENG vs IND: टीम इंडिया के स्टार 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू का मौका शायद नहीं मिलने वाला है. डरहम में पहुंचकर टीम इंडिया ने अपना प्रैक्टिस सेशन किया जिसमें टीम ने पहले वाले बल्लेबाजी क्रम को ही तरजीह दी. ऐसे में उनको डेब्यू फिलहाल मुश्किल दिख रहा है.

विज्ञापन
AI Generated Image

ENG vs IND: टीम इंडिया को हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. अब टीम इंडिया का सामना अब इंग्लैंड से होने वाला है. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हर किसी को उम्मीद थी कि 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद अब इंग्लैंड के दौरे पर पहले टी20 मैच में भी उनका डेब्यू होना मुश्किल ही नजर आ रहा है. भारतीय टीम के खिलाड़ी डरहम में पहुंच चुके हैं और वहां टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन भी पूरा हो गया है. इस सेशन में टीम इंडिया ने अपने पहले जैसे ही बल्लेबाजी ऑर्डर के साथ प्रैक्टिस की है. 

वैभव सूर्यवंशी को होगा डेब्यू का इंतजार

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में डेब्यू का मौका मिलना तो मुश्किल है लेकिन इस सीरीज में वो डेब्यू कर सकते हैं. टीम इंडिया का मैनेजमेंट फिलहाल अपने बल्लेबाजी क्रम के साथ ज्यादा छेड़छाड़ करने के मूड में नहीं नजर आ रहा है. टीम इंडिया ने इसी क्रम के साथ ही विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था लेकिन सच ये भी है कि दोनों बल्लेबाजों की कंसिस्टेंसी पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत मैचों में अगर सलामी जोड़ी फ्लॉप होती है तो वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. 

वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार फॉर्म

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार फॉर्म को देखते हुए फैंस को उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है. आईपीएल 2026 में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्ले थे. टूर्नामेंट में उन्होंने एक से एक दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई की थी. इसके बाद ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में उन्होंने इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका ए के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने 29 गेंदों में 94 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने ट्राई सीरीज के खिताब पर कब्जा किया था.

विज्ञापन

ENG vs IND टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल

मैचतारीखदिनसमय (भारतीय समय)स्थान
पहला टी201 जुलाई 2026बुधवाररात 10:00 बजेरिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
दूसरा टी204 जुलाई 2026शनिवारशाम 7:00 बजेएमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
तीसरा टी207 जुलाई 2026मंगलवाररात 10:00 बजेट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
चौथा टी209 जुलाई 2026गुरुवाररात 10:00 बजेकाउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
पांचवां टी2011 जुलाई 2026शनिवारशाम 7:00 बजेद रोज़ बाउल, साउथैम्प्टन

ये भी पढ़िए- ENG vs IND: मुश्किल में घिरी टीम इंडिया! टी20 के बाद अब ODI सीरीज से भी बाहर हो सकता है ये स्टार ऑलराउंडर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola