ENG vs IND: मुश्किल में घिरी टीम इंडिया! टी20 के बाद अब ODI सीरीज से भी बाहर हो सकता है ये स्टार ऑलराउंडर

ENG vs IND: टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है जहां टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है. टीम का स्टार ऑलराउंडर चोट के चलते अब वनडे सीरीज से भी बाहर होने की कगार पर है.

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs IND: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस दौरे की शुरुआत से पहले टीम इंडिया की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. टीम के स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट से जूझ रहे हैं. इसके चलते ही वो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं. अब उनके ऊपर वनडे सीरीज से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है. वनडे सीरीज के शुरू होने की तारीख नजदीक आ चुकी है लेकिन नितीश अभी भी पूरी तरह से मैच फिट नहीं हो पाए हैं. अगर वो वनडे सीरीज से भी बाहर हो जाते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका होगा. 

विज्ञापन

मेडिकल टीम ने दी आराम की सलाह

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने नितीश कुमार रेड्डी को रेस्ट पीरियड बढ़ाने की हिदायत दी है. उन्होंने अभी तक अपना रिहैब का प्रोसेस शुरू नहीं किया है. चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में खेलते हुए उनको चोट लग गई थी. टीम इंडिया का मैनेजमेंट उनके ऊपर कड़ी नजर बनाए हुए है और उम्मीद की जा रही है कि वो अगले महीने टीम के साथ जुड़ जाएं. इसके चलते उनको इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ सकता है और वो जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं. इसी के साथ जल्द ही सिलेक्टर्स की तरफ से फैसला लिया जाएगा. 

विज्ञापन

राहुल और गिल की जोड़ी पहुंचेगी इंग्लैंड

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी केएल राहुल अपनी तैयारियों के लिए पहले ही पहुंचेंगे. टीम के खिलाड़ी अलग-अलग बैचों में सीरीज के लिए पहुंचेंगी. 1 जुलाई से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है तो वहीं 14 जुलाई से शुरू होगी. ये दोनों की खिलाड़ी टीम इंडिया की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं और वनडे सीरीज में नीली जर्सी में खेलने उतरेंगे. 

टीम इंडिया की वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखदिनसमय (भारतीय समय)स्थान
पहला वनडे14 जुलाई 2026मंगलवारदोपहर 3:30 बजेएजबेस्टन, बर्मिंघम
दूसरा वनडे16 जुलाई 2026गुरुवारशाम 5:30 बजेसोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
तीसरा वनडे19 जुलाई 2026रविवारदोपहर 3:30 बजेलॉर्ड्स, लंदन

टीम इंडिया की फुल वनडे स्क्वाड

इंग्लैंड वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष सिंह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ