ENG vs IND: टीम इंडिया के खिलाफ मैच में इंग्लैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए लगातार 2 मैचों में जीत हासिल कर ली है. दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम ने 125 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. इस मैच में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रचने का काम किया. उन्होंने 19 साल पुराने एक कीर्तिमान को चकनाचूर करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया. ऐसा करने वाले वो इंग्लैंड के पहले विकेटकीपर बन चुके हैं. आइए आपको भी बताते हैं बटलर के इस रिकॉर्ड के बारे में…
ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बने बटलर
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 202 रनों की पीछा करते हुए महज 76 रन पर ही ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के विकेट हासिल करने में जोस बटलर ने भी अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस मैच में 5 विकेट में अपना योगदान दिया. वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को आउट किया. इसी के साथ वो एक टी20 मैच में विकेट के पीछे से सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं. टी20 इंटरनेशनल में वो विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनके आगे अब बस न्यूजीलैंड के मिचेल हे का नाम है. उन्होंने एक मैच में 6 विकटों में अपना योगदान दिया था.
इंग्लैंड से हासिल की अजेय बढ़त
इंग्लैंड की टीम ने सीरीज के 2 मैचों में जीत हासिल कर टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इंग्लिश टीम अगर अगले 2 मैचों में से केवल एक मैच में भी जीत हासिल कर लेती है तो सीरीज अपने नाम कर लेगी. टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ये लगातार दूसरी सीरीज हार होगी. आयरलैंड के बाद इंग्लैंड दौरे पर भी हार टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाने का काम करेगी. साल 2024 में टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद से लेकर साल 2026 में हुए टी20 विश्व कप तक टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक भी सीरीज नहीं हारी थी.
ये भी पढ़िए- 12 हार, 1 जीत… श्रेयस अय्यर कप्तानी में लगातार हो रहे शर्मसार, गंभीर के साथ मिलकर कैसे ढूंढ पाएंगे जीत का रास्ता?
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
3 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
4 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
5 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
5 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
6 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
7 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines