10 हार, 1 जीत… श्रेयस अय्यर कप्तानी में लगातार हो रहे शर्मसार, गंभीर के साथ मिलकर कैसे ढूंढ पाएंगे जीत का रास्ता?

Shreyas Iyer Captaincy: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ रहा है. उनकी कप्तानी में टीम अभी तक एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. आइए आपको बताते हैं कि आखिरी 12 मैचों में उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड कितना खराब रहा है.

jacket - 2026-07-08T155811.175

Shreyas Iyer Captaincy: श्रेयस अय्यर को हाल ही में टीम इंडिया की टी20 कप्तानी मिली है. उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं लेकिन एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है. आयरलैंड के दौरे पर टीम इंडिया को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं इंग्लैंड के दौरे पर भी 3 मैचों के बाद टीम इंडिया एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई है. इससे पहले आईपीएल में भी उनकी कप्तानी में पंजाब की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा था जिसके चलते टीम प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी. 

विज्ञापन

आखिरी 12 मैचों में केवल एक जीत ही मिली

टीम इंडिया के लिए कप्तानी करने से पहले श्रेयस अय्यर बड़े स्तर पर आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे थे. उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम ने आखिरी 7 मैचों में से केवल 1 मैच में जीत हासिल की थी तो वहीं 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. टी20 में उनकी कप्तानी में अगर आखिरी 12 मैचों की बात करें तो केवल एक ही मैच में वो टीम को जीत तक पहुंचा पाए हैं. इससे पहले तक वो एक सफल कप्तान थे. उन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब की टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया था तो वहीं साल 2024 में केकेआर को चैंपियन भी बनाया था.

विज्ञापन

कैसे मिलेगी टीम इंडिया को जीत?

टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में किसी की कप्तानी में भी 5 मैचों तक जीत के लिए तरसती हुई नजर नहीं आई है. श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की जोड़ी को इंग्लैंड के दौरे पर वापसी करनी ही होगी. टीम इंडिया के बल्लेबाज इंग्लैंड की पिचों को सही से समझ पाने में नाकाम नजर आ रहे हैं और इसका असर आयरलैंड में भी नजर आया था. गेंदबाजी को ठीक-ठीक हो रही है लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया है. बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव हो रहे हैं और खिलाड़ियों को उनके रोल को समझना होगा. टीम इंडिया के पास वापसी के लिए केवल 2 मैच बचे हैं. अगर टीम को सीरीज बचानी है तो बचे हुए मैचों में पिच का मिजाज समझकर बल्लेबाजी करनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ