ENG vs IND, 1st ODI Timing: भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरा अब तक निराशाजनक साबित हुआ है. इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पांच मैचों की T20I सीरीज में 4-0 से करारी हार थमाई. अब दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई यानी आज से होने जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया जीत दर्ज करके T20I में मिली हार का बदला लेना चाहेगी. T20I सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे या उसके बाद शुरू हो रहे थे. हालांकि, ODI सीरीज के मैचों का समय अलग रहेगा.
कहां खेला जाएगा पहला ENG vs IND पहला वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार है. उन्होंने एजबेस्टन में 12 मैचों में से 8 जीत दर्ज की है. अब वो अपने इस रिकॉर्ड को जारी रखना चाहेंगे.
कब शुरू होगा पहला वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच T20I सीरीज के मैच भारत में शाम 7 बजे या रात 10 बजे से शुरू हो रहे थे. हालांकि, वनडे सीरीज के मैच थोड़ी जल्दी शुरू होंगे. इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन में होने वाला पहला वनडे मैच आज दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
ये भी पढ़ें:- ‘कोई डर नहीं…’, रोहित-विराट को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी की चेतावनी, ODI में भी होगा T20I सीरीज जैसा हाल!
कहां देख पाएंगे ENG vs IND मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इंग्लिश, हिंदी और अलग-अलग भाषाओं में मैच का प्रसारण होगा. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
कैसी होगी भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग 11?
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (c), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.
ये भी पढ़ें:- 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-विराट? कप्तान शुभमन गिल के इस बयान ने मचाई खलबली!
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
10 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
45 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
2 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
6 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines