‘क्या कर रहा है यार ईशान…’ रन आउट पर अभिषेक शर्मा ने जताई नाराजगी, तालमेल में गड़बड़ी पर निकाली गलती

Ishan Kishan Run Out: दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज ईशान किशन इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. वो इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाया. रन आउट के बाद उनके और अभिषेक के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

AI Generated Image

AI Generated Image

Ishan Kishan Run Out: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच डरहम के मैदान पर खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने अपने 2 विकेट जल्दी ही खो दिए थे. संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए. ईशान किशन अपनी ही गलती का शिकार बने और केवल 2 गेंदों का ही सामना किया. उनके इस रन आउट को लेकर साथी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उनसे काफी नाराज नजर आए. इस रन आउट के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक और ईशान की बातचीत सुनाई दे रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि दोनों के बीच तालमेल में गड़बड़ी को लेकर क्या बात हुई.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने जताई नाराजगी

डरहम के चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले मैच में दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज ईशान किशन अपना खाता तक नहीं खोल पाए. इस मैच में वो अपनी ही गलती का शिकार बने और रन आउट हुए. डाइव लगाकर उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन रिव्यू में साफ हो गया कि वो आउट हैं. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा और ईशान के बीच इस दौरान बातचीत का एक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिषेक ईशान से पूछते हैं कि “पहुंचा कि नहीं पहुंचा? इसके जवाब में ईशान कहते हैं कि क्लोज है. अभिषेक इसके बाद कहते हैं क्या कर रहा है ईशान यार…देख तो सही कहां खड़ा है वो.”

लगातार दूसरे मैच में हुए रनआउट

ईशान किशन लगातार दूसरे मैच में रन आउट का शिकार बने हैं. आयरलैंड के खिलाफ मैच में भी वो तिलक वर्मा के साथ खेलते हुए रन आउट हुए थे. ईशान के पास अगले मैचों में वापसी करने का शानदार मौका होगा. टी20 विश्व कप 2026 और आईपीएल 2026 में उनका बल्ला बेहतरीन अंदाज में गरजा था. 12 जुलाई को आईसीसी की तरफ से जारी हुई ताजा टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन चुके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ