ENG vs IND: पहले टी20 में दिखा इन 3 बल्लेबाजों का ‘रौद्र’ रूप, बल्ले से इंग्लैंड में मचाया कोहराम

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भले ही बारिश के चलते नतीजा नहीं निकल पाया हो लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने फैंस को खुश होने का मौका जरूर दिया. टीम के 3 बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को बड़ा किया.

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरहम के मैदान पर खेला गया. बारिश के चलते इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया लेकिन मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने 20 ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का स्कोर खड़ा किया. इस मैच में भारत के 3 बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का तूफानी अंदाज

टी20 विश्व कप 2026 में बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद अभिषेक शर्मा के ऊपर सवाल खड़े होने लगे थे लेकिन उन्होंने एक बार फिर से खुद को साबित कर के दिखाया है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 24 गेंदों में 59 रनों की आतिशी पारी खेली. वो भारत के लिए इंग्लैंड में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. इस शानदार पारी में उनके बल्ले से 6 चौके तो वहीं 4 छक्के निकले.

विज्ञापन

कप्तान अय्यर ने बोला हल्ला

टीम इंडिया के नए नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर को अभी तक टीम इंडिया के साथ अपनी पहली जीत की तलाश है. हालांकि, उनका बल्ला अब फॉर्म में वापसी कर चुका है. आयरलैंड के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके तो वहीं एक जबरदस्त छक्का जड़ा.

शिवम दुबे का बल्ला भी जमकर गरजा

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे का बल्ला भी इस मैच में शानदार रंग में नजर आया. उन्होंने पारी के अंतिम ओवरों में 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और अंत में बेहतरीन हिट्स लगाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ