फ्लेमिंग के बाद ये दिग्गज बनेगा CSK का हेड कोच! IPL में दिल्ली के लिए निभा चुका है अहम भूमिका

Chennai Super Kings New Coach: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आईपीएल के 5 खिताब जिताने वाले स्टीफन फ्लेमिंग ने हेड कोच का पद छोड़ दिया है. ऐसे में अब फ्रेंचाइजी को नए कोच की तलाश है. इसको लेकर एक दिग्गज का नाम सामने आ रहा है. आइए आपको भी बताते हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

Chennai Super Kings New Coach: चेन्नई सुपर किंग्स को 5 आईपीएल की ट्रॉफी जिताने वाले कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम का साथ छोड़ दिया है. सीएसके के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की गई है. उनके रहते हुए चेन्नई की टीम आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम बनी. टीम ने टूर्नामेंट के 10 फाइनल खेले जो कि कोई और टीम नहीं कर पाई है. बीते 2 सीजन से टीम का प्रदर्शन काफी खराब रह था जिसके चलते आगामी सीजन से पहले बदलाव होते नजर आने वाले ही थे. ऐसे में अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि फ्लेमिंग के बाद कौन बनेगा सीएसके का नया कोच?

विज्ञापन

फ्लेमिंग ने पद छोड़ने के बाद क्या कहा?

चेन्नई सुपर किंग्स से अपनी राहें जुदा करने के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ‘खेल में 18 साल बिताना बड़ी बात होती है और मैं आभार के साथ अलविदा कहना चाहता हूं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काम करना मेरे कोचिंग करियर के लिए सम्मान की बात थी. हमने जो कुछ हासिल किया, उस पर मुझे गर्व है. CSK हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी. मैं टीम को सालों तक सपोर्ट करता रहूंगा.’

विज्ञापन

हेमांग बदानी बन सकते हैं नए कोच

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हेमांग बदानी को अगले सीजन से पहले कोचिंग स्टाफ में जोड़ने का मन बना रही है. इसको लेकर लगातार बातचीत चल रही है. टीम मैनेजमेंट लगातार इसको लेकर एक्टिव है और जल्द ही इसको लेकर फैसला भी किया जाएगा. इसी के साथ धोनी अगले सीजन में टीम के साथ किस रोल में नजर आएंगे ये देखना भी काफी दिलचस्प होगा. 

हेमांग बदानी का शानदार कोचिंग करियर

हेमांग बदानी के कोचिंग करियर पर नजर डालें तो वो बेहद ही शानदार रहा है. आईपीएल के साथ-साथ वो विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में भी कोच के तौर पर काम कर चुके हैं. MLC में उन्होंने सिएटल ओर्कास तो वहीं ILT20 में दुबई कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं. वो इंग्लैंड के अंडर 19 टीम और इंग्लैंड लॉयन्स के साथ भी काम कर चुके हैं. इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड में भी काम करने का उनको खासा अनुभव है. बदानी टीम इंडिया के लिए साल 2000 से 2004 के बीच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4 टेस्ट और 40 वनडे मैच खेले थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ