ENG vs AUS: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से यह मुकाबला रद्द हो गया है। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होना है। लेकिन बारिश ने खलल डाला। एक बार शुरू हुई बारिश खबर लिखे जाने तक नहीं रुकी। लिहाजा इस मैच को रद्द कर दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को मिला 1-1 अंक
मेलबर्न में खेले जाना वाला यह मैच दोनों टीम के लिए यह मैच बेहद अहम था। इसकी वजह यह है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अपना एक-एक मैच हार चुकी हैं। लेकिन बारिश के चलते ये मैच धुल गया, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया गया है।
अभी पढ़ें – ENG vs AUS: बारिश की भेंट चढ़ेगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मैच? देखें टॉस अपडेट
https://twitter.com/ICC/status/1585942124075356160?s=20&t=cYnuhvv4br5oK653vd7N_w
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का एक जैसे अंक हुए
1-1 पॉइंट मिलने के बाद ग्रुप 1 की पॉइंट टेबल में 3-3 अंकों के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे और चौथे नंबर पर है। बराबर पॉइंट्स होते हुए भी दोनों की रैंकिंग में नेट रन रेट के चलते अंतर है। मेलबर्न में सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश के चलते आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच रद्द हो गया था।
ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड ने जबकि इंग्लैंड को आयरलैंड ने हराया था
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच हार चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया को सुपर-12 के ओपनर मुकाबले में जहां न्यूजीलैंड के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा, वहीं इंग्लैंड को आयरलैंड ने हराकर उलटफेर किया।
अभी पढ़ें – IND vs SA: T20 World Cup में 13 साल से एक भी मैच नहीं जीत सका अफ्रीका, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
https://twitter.com/ICC/status/1585937014733643776?s=20&t=cYnuhvv4br5oK653vd7N_w
इंग्लैंड की संभावित इलेवन
जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित इलेवन
एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
8 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
43 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
50 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines