World Cup 2023: भारत इस विश्व कप टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। भारत की मेजबानी में हो रहे विश्व कप में टीम इंडिया काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत शुरुआती तीनों मुकाबले अपने नाम कर विश्व कप के प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर विराज है। ऐसे में इंग्लैंड जिस कदर अफगानिस्तान से हारा है, यह हार भी इस ओर इशारा कर रहा है कि भारत को विश्व कप की ट्रॉफी मिलने वाली है। इंग्लैंड के साथ जो उलटफेर साल 2011 में हुआ था, वही इस बार भी हो गया है।
इतिहास दोहराने को तैयार टीम इंडिया
बता दें कि इंग्लैंड के साथ उलटफेर भारत के लिए शुभ माना जाता है। 2011 विश्व कप में भी इंग्लैंड को उलटफेर का शिकार होना पड़ा था, इस विश्व कप का अंजाम हुआ की भारत ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान इंग्लैंड को आयरलैंड से उलटफेर झेलना पड़ा था। यह हार इंग्लैंड के लिए झटका था, लेकिन भारत के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ था। ऐसे में इंग्लैंड की टीम को 2023 विश्व कप में भी उलटफेर झेलना पड़ा है। पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबला हराकर सभी चौंका दिया। इससे एक कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर से विश्व कप का अंजाम यही होगा, जो साल 2011 में हुआ था। भारत एक बार फिर से इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाला है।
ये भी पढ़ें:- AUS Vs SL: कप्तान के चोटिल होने के बाद टीम में खूंखार खिलाड़ी शामिल, श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें Playing 11
इंग्लैंड के साथ उलटफेर अविश्वसनीय
आईसीसी विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया। अफगानिस्तान जैसी टीम ने इंग्लैंड को 69 रनों से एकतरफा मुकाबला हरा दिया है। यह किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि इंग्लैंड जैसी विश्व विजेता टीम को अफगानिस्तान जैसी छोटी टीम कैसे हरा सकती है। ऐसे में भारत की विश्व कप जीतने की उम्मीद भी काफी बढ़ गई है। इंग्लैंड की हार टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत बन गई है।
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
24 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
13 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines