Duleep Trophy 2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला आज से खेला जा रहा है. जहां पर ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने थी. इस मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बड़ा अहम फैसला किया. जिसके बाद टीम को इसका फायदा भी मिला है. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करके धमाकेदार शतक जड़ा है. इसी के साथ ही किशन ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
ईशान किशन ने जड़ा शानदार शतक
ईस्ट जोन टीम के कप्तान ईशान किशन ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन उन्होंने 135 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. किशन की इस धमाकेदार पारी के कारण ही पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए हैं. किशन इस मुकाबले में उस समय बल्लेबाजी करने उतरे, जब ईस्ट जोन की टीम 147 रनों पर 3 विकेट गंवा दिया था.
किशन ने उसके बाद पहले शिखर मोहन के साथ अच्छी पार्टनरशिप की. जिसके बाद कुमार कुशाग्र के साथ भी उनकी पार्टनरशिप नाबाद 144 रनों की है. कुमार कुशाग्र भी दिन का खेल खत्म होने तक 63 रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं. मैच के दूसरे दिन ये दोनों ही बल्लेबाज अपनी पारी को और भी बड़ा करना चाहेंगे. जिससे साउथ जोन की टीम इस मुकाबले में बहुत पीछे हो सके. ईस्ट जोन की टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक मुकाबले में बहुत आगे नजर आ रही है.
वैभव और अभिमन्यु ने भी खेली शानदार पारी
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली. अभिमन्यु ईश्वरन ने इस मुकाबले में 72 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अहम 44 रन बनाए. इन दोनो के खिलाफ शिखर मोहन ने भी 85 रन बनाए. साउथ जोन के लिए इस मुकाबले में चामा वी मिलिंद ने 2 विकेट झटके, तो वहीं त्रिपुराना विजय ने भी 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा.
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, उपकप्तानी पर खड़े किए सवाल
बात अब मैच की करें तो दूसरे दिन साउथ जोन की टीम को अच्छी गेंदबाजी करके ईस्ट जोन की टीम को 500 रनों से पहले रोकना होगा. वहीं ईस्ट जोन की टीम का लक्ष्य होगा कि वो 600 रनों से भी ज्यादा बनाए. ईशान किशन दूसरे दिन और भी शानदार बल्लेबाजी करके दोहरा शतक बनाने का पूरा प्रयास करेंगे. जबकि कुमार कुशाग्र भी शतक जड़ने का पूरा प्रयास करेंगे.
ये भी पढ़ें: साई किशोर की काउंटी चैंपियनशिप में जबरदस्त गेंदबाजी, 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई शानदार जीत
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
19 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines