North Zone vs West Zone: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल 2 में नॉर्थ जोन की टक्कर वेस्ट जोन से हुई थी. दोनों टीमों के बीच 23 अगस्त से मैच शुरू हुआ था. नॉर्थ जोन ने ये मुकाबला 52 रनों से जीत लिया है. इसके साथ ही टीम ने शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में प्रवेश किया. 287 रन का पीछा कर रही वेस्ट जोन की टीम चौथे दिन 234 रन पर ऑलआउट हो गई. आबिद मुश्ताक जीत के हीरो रहे. उन्होंने मुकाबले में 9 विकेट चटकाए. नॉर्थ जोन का मुकाबला अब 30 अगस्त से साउथ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में होगा.
आबिद मुश्ताक का कमाल
नॉर्थ जोन की जीत में स्पिनर आबिद मुश्ताक का बहुत बड़ा योगदान रहा. उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिए. वहीं दूसरी पारी में भी वेस्ट जोन के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. इस वजह से ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मुश्ताक ने चौथे दिन की शुरुआत में ही वेस्ट जोन को झटका दे दिया था. वेस्ट जोन ने 7 विकेट पर 220 रनों से अपनी पारी आगे बढ़ाई. आबिद ने बहुत जल्दी तनुष कोटियान को आउट कर दिया. उसके बाद उन्होंने तुषार देशपांडे को भी अपना शिकार बनाया. वेस्ट जोन की तरफ से आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी उर्विल पटेल थे. उनका विकेट निशांत सिंधु ने चटकाया.
ये भी पढ़ें: कब होगा वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच? जानें किस टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे
आयुष बडोनी ने बनाए रन
इस मुकाबले में नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी की. टीम ने 251 रन बनाए. अंशुल कंबोज ने 60 रन बनाए. वहीं आयुष बडोनी ने भी 51 रनों का योगदान दिया. वेस्ट जोन की तरफ से तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान ने 4-4 विकेट अपने नाम किए. वेस्ट जोन की बल्लेबाजी खराब रही. पहली पारी में टीम 187 रनों पर ही सिमट गई. वेस्ट जोन की तरफ से शम्स मुलानी ने 52 रन बनाए. मुश्ताक ने पांच और अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके. नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में 222 रन बनाए. वहां पर भी बडोनी ने शानदार अर्धशतक जमाया.
वेस्ट जोन के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
वेस्ट जोन को जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य मिला. गायकवाड़ और मुशीर खान ने अच्छी बल्लेबाजी की. मुशीर ने 96 और गायकवाड़ ने 66 रन बनाए. एक वक्त लग रहा था कि वेस्ट जोन मैच में जीत हासिल कर लेगी लेकिन गायकवाड़ के रनआउट से चीजें बदल गईं. गायकवाड़ के आउट होने के बाद वेस्ट जोन संभल नहीं पाई और 234 रनों पर ढेर हो गई. हार के बाद गायकवाड़ काफी निराश नज़र आए.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की दलीप ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी, 1 ओवर में 2 विकेट लेकर किया कमाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
25 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
43 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines