Vaibhav Sooryavanshi Missed Out Half Century: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से कोहराम मचाया. ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करके ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. सूर्यवंशी ने साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन अर्धशतक जड़ने से चूक गए.
अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली. वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक रवैया अपनाया, वहीं अभिमन्यु ईश्वरन ने संभलकर बल्लेबाजी की. ईश्वरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया और वैभव सूर्यवंशी भी अर्धशतक के बेहद करीब थे.
15 साल का यह युवा बल्लेबाज 36 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहा था. पारी के 15वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने चमा मिलिंद की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया. वह छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा करना चाहते थे लेकिन गेंद हवा में ऊपर उठ गई और सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ने कैच पकड़ लिया. वैभव सूर्यवंशी अपने अर्धशतक से सिर्फ 6 रन दूर रह गए. वैभव सूर्यवंशी खुद अपने खराब शॉट सिलेक्शन से निराश नजर आए.
ईश्वरन-सूर्यवंशी के बीच हुई 100 रनों की साझेदारी
वैभव सूर्यवंशी ने एक ओर से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, वहीं अभिमन्यु ईश्वरन ने सूझ-बूझ से रन बनाए. दोनों ओपनर्स के बीच यह तालमेल ईस्ट जोन के लिए फायदेमंद साबित हुआ. उन्होंने मात्र 87 गेंदों में शतकीय साझेदारी पूरी की. हालांकि, दोनों इस साझेदारी को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए और वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट गए.
ये भी पढ़ें:- IND W vs PAK W: ‘स्टैंडर्ड ऊंचा रखना…’, पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान
वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी में कैसा रहा है प्रदर्शन?
वैभव सूर्यवंशी अभी दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 3 मैचों में अब तक 4 पारियां खेली हैं, जिनमें उन्होंने 46.00 के औसत से 184 रन बनाए. दलीप ट्रॉफी में वैभव ने दो अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 92 रन है. वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी में अब तक का प्रदर्शन:
- क्वार्टर फाइनल: पहली पारी – 8 रन (नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ)
- सेमीफाइनल: पहली पारी – 92 रन और दूसरी पारी – 40 रन (सेंट्रल जोन के खिलाफ)
- फाइनल: पहली पारी – 44 रन (साउथ जोन के खिलाफ)
ये भी पढ़ें:- युवा वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया दम, मोहम्मद सिराज के एक ओवर में बनाए 14 रन, टीम इंडिया के लिए ठोक दी दावेदारी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines